Fatehpur Crime News: फतेहपुर में सात साल के मासूम की कुकर्म के बाद हत्या घर में दफन थी लाश
यूपी के फतेहपुर में हैवानियत का एक औऱ मामला प्रकाश में आया है.सात साल के मासूम बच्चे के साथ दरिंदे ने पहले कुकर्म किया इसके बाद वजनदार चीज से सिर औऱ चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी औऱ शव को अपने ही घर में ज़मीन खोदकर दफना दिया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Rape Murder News Husainganj Thana Alampur Narahi
Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में सात साल के मासूम बच्चे की दरिंदगी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई है.आरोपी ने हत्या के बाद शव को अपने ही घर के पीछे ज़मीन खोद दफना दिया था.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव में सोमवार दोपहर से एक सात साल का बच्चा गुम हो गया था.घर वालों ने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी पर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी.पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी.

मंगलवार को पुलिस ने बच्चे का शव आरोपी के घर के पीछे से बरामद कर लिया.घटनास्थल पर एसपी राजेश कुमार सिंह भी पहुँचें.उन्होंने कहा कि शव देखकर लग रहा है कि बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया है. चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की तरफ़ से मामले में आरोपी को कठोर से कठोर सजा फाँसी दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा.
