Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर पुलिस की घोर लापरवाही 6 साल के मासूम पर दर्ज कर दिया गम्भीर धाराओं में मुकदमा

Fatehpur News:फतेहपुर पुलिस की घोर लापरवाही 6 साल के मासूम पर दर्ज कर दिया गम्भीर धाराओं में मुकदमा
पिता की गोद में 6 साल का बच्चा जिसे पुलिस ने बना दिया है आरोपी

फतेहपुर के मलवा थाने की पुलिस ने लापरवाही की सारी सीमाएं तोड़ दी. बिना जांच पड़ताल 6 साल के मासूम पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बना दिया.एसपी ने शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur News

Fatehpur News: छः साल का बच्चा जो कक्षा एक का छात्र है फतेहपुर पुलिस ने उसे आरोपी बना दिया है जिले के मलवां थाने में बच्चे के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, आपराधिक षणयंत्र का मुकदमा दर्ज हुआ है. आप यकीन कर सकते हैं कि इतनी कम का मासूम बच्चा ऐसे अपराधों में संलिप्त हो सकता है आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन मलवा पुलिस ऐसा मानती है तभी तो उसने बिना जाँच पड़ताल किए ही बच्चे को इन गम्भीर धाराओं का आरोपी बना दिया.

मामला जब पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुँचा तो मामले की जांच शुरू हुई. हालांकि थाना अध्यक्ष इसे तहरीर की ग़लती बताते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.लेकिन थाना पुलिस की घोर लापरवाही से पूरे प्रदेश में फतेहपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है.

क्या है पूरा मामला...

ये मामला दो परिवारों के बीच एक घर के विवाद का है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ढोहियाही गांव का है. यहाँ के रहने वाले कमलेश मिश्रा औऱ प्रभा देवी के बीच विवाद चल रहा है. बीते दिनों प्रभा ने थाने में तहरीर दी थी. पुलिस ने बिना जांच के कमलेश मिश्र, उनके पुत्र विनोद औऱ रामकिशुन के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

पुलिस ने जिस विनोद को मामले में आरोपी बनाया है वह महज 6 साल का है औऱ कक्षा 1 का छात्र है. एफआईआर में बच्चे का नाम देख सोमवार को पिता कमलेश बच्चे को लेकर एसपी के पास पहुचें औऱ मलवा पुलिस पर विरोधियों से पैसे लेकर मुकदमा लिखने का आरोप लगाया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्र को सौंपी है, उन्होंने बताया कि तहरीर में पिता का नाम ग़लत लिखा होने से यह गलती हुई है. मामले की जांच हो रही है यदि थाना पुलिस का दोष मिलता है तो कार्रवाई होगी.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us