Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:कलेक्ट्रेट परिसर सहित ब्लॉक रहे गुलज़ार.सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा।

Fatehpur News:कलेक्ट्रेट परिसर सहित ब्लॉक रहे गुलज़ार.सड़कों में पसरा रहा सन्नाटा।
फ़तेहपुर में पंचायत चुनाव के सिंबल वितरण में भारी भीड़:फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर में पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News)को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सहित ब्लॉक परिसर गुलज़ार रहे वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।बढ़ते कोरोनो वायरस(Corona Virus)को देखते रविवार को कैसे रहा पूर्ण लॉकडाउन पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट.. (UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News)

फ़तेहपुर(Fatehpur News):उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)में बढ़ते कोरोनो(Corona Virus)के मामलों को देखते हुए रविवार को पूर्व लॉकडाउन(Lockdown)की  घोषणा यूपी सरकार(UP Government)द्वारा की गई लेकिन पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav 2021)को देखते हुए उसकी कार्रवाई बाधित नहीं की गई।जिले में रविवार को सिंबल वितरण के दौरान कलेक्ट्रेट सहित ब्लाक परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली जहां कोविड के नियमों का कोई पालन नहीं दिखा।एक ओर जहां कोरोना वायरस(Corona Virus)जन जीवन अस्त व्यस्त कर रहा है वहीं यूपी पंचायत चुनाव लोगों के लिए काल बनकर आया है।

एक ओर जहां रविवार को पूर्ण बंदी के दौरान अधिकारी जिले के कई हिस्सों में दौरा करते रहे वहीं अपने ही परिसरों में होने वाली भीड़ को रोक पाने में नाकाम दिखे।न दो गज की दूरी न चेहरे में मास्क ऐसे में यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि आने वाले समय में जनपद में कोरोना(corona virus)से हालात बद से बत्तर होने वाले हैं।

फ़तेहपुर के पटेल नगर का दृश्य सन्नाटा पसरा हुआ

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता संतोष द्विवेदी(Santosh Dwivedi Fatehpur)कहते हैं कि सरकार कोरोना के मामलों को ख़ुद बढ़ा रही है।जिस तरह हरिद्वार के कुम्भ को प्रतीकात्मक करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi)ने कहा। वैसे ही बंगाल सहित अन्य राज्यों के होने वाले चुनावों को क्यों नहीं टाल रहे हैैं?यूपी पंचायत चुनाव को क्यों नहीं टाला जा रहा है?अगर ऐसा ही चलता रहा तो जिस लोकतंत्र को चलाने के लिए चुनाव हो रहे हैं वहां लोग ही नहीं बचेंगें। उन्होंने कहा कि लोगों के हित में जिस तरह चुनाव जरूरी है वहीं लोगों स्वस्थ रखना भी सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है और ये संबैधानिक हक भी है जनता का।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us