Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्या गांवों में पहुंच रही है नकली शराब.?दो की मौत कई अस्पताल में भर्ती

Fatehpur News : पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्या गांवों में पहुंच रही है नकली शराब.?दो की मौत कई अस्पताल में भर्ती
Fatehpur news:मौक़े पर मौजूद डीएम व एसपी

ज़िले में दो लोगों की मौत शराब पीने के बाद हो गई है।औऱ कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:इन दिनों पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है।पंचायत चुनाव के चलते गांवों में शराब की ख़पत कई गुना बढ़ जाती है यह किसी से छिपा नहीं है।औऱ इसी का फ़ायदा उठाते हैं नकली शराब बनाने वाले माफ़िया।हर बार पंचायत चुनाव के इर्द गिर्द नक़ली शराब बड़े पैमाने पर बाज़ार में वैध शराब की आड़ में चोरी छिपे उतर जाती है।जिसको पीने के बाद कई लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ता है।ताज़ा मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है।Fatehpur news

थाना क्षेत्र के भौली गाँव में शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ गई जिनमें से गुरुवार रात एक व्यक्ति की औऱ दूसरे की शुक्रवार सुबह मौत हो गई है।बताया जा रहा है अभी भी कुछ लोगों का अस्पताल में गम्भीर हालत में इलाज़ जारी है।

जानकारी के अनुसार भौली गांव निवासी कामता मौर्या को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला हुआ है।बुधवार शाम को छत पड़ी थी जिसमे गांव के ही कई लोग मजदूरी करने लिए गए हुए थे।बताया जाता है कि कामता मौर्या की छत पड़ जाने के बाद वहां काम कर रहे लोगो ने अपनी मजदूरी ली और उसके बाद सभी लोगो ने गशराब मंगवा कर पी उसके बाद ये लोग अपने घर वापस लौट आए घर लौटने के बाद वहा शराब पीने वालों में लगभग आधा दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ने लगी जिसमें ज्यादा हालत खराब होने के चलते गांव के ही भोला और मोती नामक दो लोगो की मौत हो गयी जबकि कुछ लोग अभी भी बीमार है।गांव में हुई दो लोगो की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शराब पीने से हुई दो लोगों की मौत के बाद ज़िले में हड़कम्प मच गया है।आनन फ़ानन में मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे औऱ एसपी सतपाल अंतिल भी पहुँचे औऱ पूरे मामले की जाँच की बात कही है।

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

डीएम अपूर्वा दुबे ने घटना के बाबत बताया कि भौली गाँव में कुछ लोगों द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया था।जिसके दो लोगों की हालत बिगड़ गई औऱ उनकी मौत हो गई है।रात्रि भोज में मदिरापान भी किए जाने की बात कही जा रही है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पूरे मामले की जाँच कराई जा रही है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us