Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में दो दोस्तों की दर्दनाक दास्तां जुदाई के ग़म में दोनों ने दे दी जान

Fatehpur News:फतेहपुर में दो दोस्तों की दर्दनाक दास्तां जुदाई के ग़म में दोनों ने दे दी जान
Fatehpur News: सांकेतिक फोटो

यूपी के फतेहपुर में दो युवकों ने शनिवार देर रात एक साथ ज़हर ख़ाकर जान दे दी.पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है.परिजन हत्या की भी आशंका जता रहे हैं.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur News Two Friends Suicide Together In Thana Asothar Area

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में दो दोस्तों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे कुसुम्भी गाँव निवासी छोटेलाल पासवान (19) व धीरज उर्फ़ रिंकू रैदास (18) शनिवार देर रात गाँव से बाहर एक कोठरी में बेहोश पड़े मिले. ग्रामीणों ने दोनों को इस हालत में देख परिजनों को सूचना दी औऱ फ़िर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया था.

सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक शराब व कोल्डड्रिंक की बोतलें, डिस्पोजल ग्लास मिले हैं. एक ग्लास में कीटनाशक दवा घुली हुई मिली है.आशंका जताई जा रही है कि यही कीटनाशक पीकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है. Fatehpur Suicide News

ग्रामीणों की माने तो मृतकों के बीच बहुत घनिष्ठ सम्बंध था.दोनों हमेशा साथ ही रहते थे.कुछ महीनों पहले तक दोनों लुधियाना में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे.धीरज लुधियाना से तीन महीने पहले गांव आ गया था.इसके बाद छोटेलाल भी वापस आ गया था.दोनों गांव में ही मेहनत मजदूरी करने लगे थे.इस बीच छोटेलाल रविवार को अपने बड़े भाई के साथ परदेस (लुधियाना) जाने वाला था.ऐसी चर्चा है कि दोनों एक दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे.परदेस जाने की सूचना पर ही दोनों ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी है.

परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं..

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक मामला ज़हर ख़ाकर आत्महत्या किए जाने का है. हालांकि इस मामले में मृतको के घरों के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. हालांकि ग्रामीणों की बीच ऐसी चर्चा है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर भी कुछ था. जिसकी जानकारी परिजनों को हो गई थी.फ़िलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि घटना से सम्बंधित साक्ष्य इकठ्ठा किए जा रहें हैं.साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us