Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:लड़की की गर्दन काटकर शव खेत में फ़ेंका

Fatehpur news:लड़की की गर्दन काटकर शव खेत में फ़ेंका
Fatehpur news:सिर कटी लड़की का शव।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शनिवार दोपहर खेतों में एक सिर कटी लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

फतेहपुर:शनिवार दोपहर एक सिर कटी लड़की का शव मिलने से ज़िले में हड़कम्प मच गया है।मामला अशोथर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गाँव सरवल में सरसों के खेत में एक युवती का सिर कटा शव स्थानीय लोगों ने देखा।सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुँचकर जाँच पड़ताल शुरू की है।fatehpur news

शव देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की की उम्र क़रीब 16, 17 साल की है।उसने हल्के नीले रंग का जीन्स पैंट, औऱ पीले रंग का टॉप औऱ कत्थई रंग का फुल बांह का स्वेटर पहना हुआ है।पैरों में बादामी रंग की जूतियाँ हैं।Fatehpur ashothar girl murder

तेज़ धारदार हथियार से काटा गया है सिर..

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

लड़की का सिर बड़े ही सफ़ाई से काटा गया है।ऐसा लग रहा है कि किसी तेज़ धारदार हथियार से एक ही वार में हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर दिया है।fatehpur ashothar murder

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

बॉडी में अन्य किसी स्थान पर चोट या ख़ून के निशान नहीं है।ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस वक़्त सिर काटा गया है, उस वक़्त लड़की बेहोशी की हालत में रही होगी।औऱ हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और शव यहाँ आकर फेंका गया है। fatehpur news

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना स्थल का डीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, थाना पुलिस, फ़ील्ड यूनिट औऱ मेरे द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुँच निरीक्षण किया गया है।घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us