Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:सेफ़्टी टैंक में मिला 6 साल की बच्ची का शव.दो दिन पहले हुई थी लापता

Fatehpur news:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur news) ज़िले में शुक्रवार को उस वक़्त हड़कम्प मच गया, जब दो दिन से लापता एक मासूम बच्ची का शव सेफ़्टी टैंक में उतारता हुआ मिला.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शुक्रवार को ज़िले में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई,जब दो दिन से लापता एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बने एक सेफ़्टी टैंक में उतराता हुआ मिला।सूचना पाकर तुरंत मौक़े पर स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर, सीओ थरियांव आदि मौक़े पर पहुँचे।Fatehpur news

मामला अशोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव का है यहाँ के रहने वाले शिवभजन की 6 वर्षीय पुत्री गुड़िया बीते दिन घर के बाहर खेलने के लिए गई थी औऱ वहीं से ग़ायब हो गई थी।जब वह शाम को घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने पूरे गाँव में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।अगले दिन 6 जनवरी को परिजनों ने अशोथर थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखाई।एसपी सतपाल अंतिल ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर मासूम को खोजने में लगा दिया था।

लेकिन बच्ची को खोजने में पुलिस नाकाम रही।शुक्रवार की सुबह शिवभजन की एक पड़ोसी महिला उपले (कंडे) पाथने के लिए गई हुई थी।वहीं बने हुए सेफ़्टी टैंक जिसमें अभी पानी भरा हुआ था, उससे बाल्टी डालकर पानी निकालने लगी इसी दौरान उसने बच्ची का शव पानी में उतराते हुए देखा।

परिजन तुरंत मौक़े पर पहुँचे, ग़ायब बच्ची मृत अवस्था में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल(ips satpal antil) ने बताया कि बच्ची के गुमसुदगी की सूचना पर तुंरत अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी।बच्ची का शव सेफ़्टी टैंक में बरामद हुआ है।शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं।पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

08 Jan 2021 By Shubham Mishra

Fatehpur news:सेफ़्टी टैंक में मिला 6 साल की बच्ची का शव.दो दिन पहले हुई थी लापता

फतेहपुर:शुक्रवार को ज़िले में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई,जब दो दिन से लापता एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बने एक सेफ़्टी टैंक में उतराता हुआ मिला।सूचना पाकर तुरंत मौक़े पर स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर, सीओ थरियांव आदि मौक़े पर पहुँचे।Fatehpur news

मामला अशोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव का है यहाँ के रहने वाले शिवभजन की 6 वर्षीय पुत्री गुड़िया बीते दिन घर के बाहर खेलने के लिए गई थी औऱ वहीं से ग़ायब हो गई थी।जब वह शाम को घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने पूरे गाँव में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।अगले दिन 6 जनवरी को परिजनों ने अशोथर थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखाई।एसपी सतपाल अंतिल ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर मासूम को खोजने में लगा दिया था।

लेकिन बच्ची को खोजने में पुलिस नाकाम रही।शुक्रवार की सुबह शिवभजन की एक पड़ोसी महिला उपले (कंडे) पाथने के लिए गई हुई थी।वहीं बने हुए सेफ़्टी टैंक जिसमें अभी पानी भरा हुआ था, उससे बाल्टी डालकर पानी निकालने लगी इसी दौरान उसने बच्ची का शव पानी में उतराते हुए देखा।

परिजन तुरंत मौक़े पर पहुँचे, ग़ायब बच्ची मृत अवस्था में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल(ips satpal antil) ने बताया कि बच्ची के गुमसुदगी की सूचना पर तुंरत अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी।बच्ची का शव सेफ़्टी टैंक में बरामद हुआ है।शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं।पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

Tags:

Latest News

Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 28...
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Follow Us