Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In Fatehpur:फतेहपुर में दबंगों का कहर लाठी डंडों से हमला एक युवक की मौत कई घायल

Murder In Fatehpur:फतेहपुर में दबंगों का कहर लाठी डंडों से हमला एक युवक की मौत कई घायल
Murder In Fatehpur:अस्पताल में भर्ती घायल

यूपी के फतेहपुर में शनिवार देर शाम दबंगो ने लाठी डंडों से पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी.मृतक पक्ष के दो लोग औऱ इस हमले में बुरी तरह घायल हुए हैं.मामला गाँव के दो पक्षों का होने से तनाव व्याप्त हो गया है.मौक़े पर पुलिस बल की तैनाती है.मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है. Fatehpur Crime News Murder in chandpur thana fatehpur

Fatehpur Latest Murder News:फतेहपुर में पिछले 24 घण्टे के भीतर तीन बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है.दशहरे की शाम खागा कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत तीन साल की मासूम की रेप के बाद हत्या इसके बाद शनिवार को मलवां थाना क्षेत्र अंर्तगत कथित तौर पर शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर 16 वर्षीय किशोरी द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला औऱ फ़िर देर शाम चांदपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीट पीटकर हुई युवक की हत्या का मामला.24 घण्टे के भीतर घटित हुई तीन बड़ी वारदातों से पुलिस भी बैकफ़ुट पर आ गई है. Crime News In Fatehpur

जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना अन्तर्गत ग्राम मदरीपुर निवासी राम विलास साहू (27) पुत्र रमेश चंद्र साहू अपने भाइयों के साथ अपने खेतों में जानवरों से रक्षा हेतु तार बांध रहा था.उसी दौरान मिथलेश पुत्र रामसनेही बसोर के सुअर खेतों में चले गए.जिसको लेकर दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ. Fatehpur Latest Murder News Chandpur Thana

बताया जा रहा कि इसके बाद मिथलेश अपने भाइयों औऱ कुछ अज्ञात साथियों के साथ पहुँचा औऱ लाठी डंडों से राम विलास साहू औऱ उसके भाइयों के ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया.रामविलास व दो अन्य को गम्भीर चोटें आ गईं.परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुँचने तक उपरोक्त राम विलास की मौत हो चुकी थी. Murder In Fatehpur News

घटना के बाद से पूरे गाँव में तनाव व्याप्त हो गया है. सूचना पर स्थानीय थाने का पुलिस फोर्स व उच्च अधिकारी मौक़े पर पहुँचें हैं.Fatehpur Latest Crime News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

फतेहपुर पुलिस की तरफ़ से जारी किए गए बयान के मुताबिक दो पक्षो में खेतों में जानवरों घुसने के चलते विवाद हुआ है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. दो अन्य घायल हैं.घायलों को इलाज चल रहा है.मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है. नामित अभियुक्तों में से दो की गिरफ्तारी की जा चुकी है.Murder In Fatehpur 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us