Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

fatehpur news:शातिर चुन्नू पाल चला रहा था अवैध असलहा फैक्ट्री, दो साथियों सहित गिरफ्तार

fatehpur news:शातिर चुन्नू पाल चला रहा था अवैध असलहा फैक्ट्री, दो साथियों सहित गिरफ्तार
fatehpur news:जानकारी देते हुए एसपी सतपाल अंतिल।

यूपी के फतेहपुर (fatehpur news) में शुक्रवार को पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र में संचालित हो रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर: fatehpur news शुक्रवार को एक बार फ़िर पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है।हुसैनगंज थाना क्षेत्र में संचालित हो रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध असलहे, असलहे बनाने का सामान आदि मिला है।

एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की जारी  ताबड़तोड़ कार्यवाही के क्रम में मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम औऱ हुसैनगंज थाना पुलिस ने चुन्नू पाल निवासी अडार मजरे जमारावा थाना हुसैनगंज को भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध असलहों व असलहा बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।साथ ही इन तमंचों की खरीद फरोख्त करने वाले दो और लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि अवैध असलहा बनाकर बेचने वाला चुन्नू पाल बहुत ही शातिर अपराधी है।इसके ऊपर पहले ही हुसैनगंज थाने में 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

इसके साथ ही रामबरन यादव निवासी मुस्तफ़ापुर थाना हुसैनगंज औऱ शुभम कुशवाहा निवासी भटपुरवा थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया है।ये दोनों इन अवैध असलहों की खरीद फरोख्त करते थे।

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us