Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:दबंगई से हो रहा ज़मीन पर कब्ज़ा डीएम से शिकायत

Fatehpur news:दबंगई से हो रहा ज़मीन पर कब्ज़ा डीएम से शिकायत
Fatehpur news:सांकेतिक फोटो।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में दबंगई के बल पर विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा ज़बरन निर्माण कराया जा रहा है, बुधवार को दूसरे पक्ष ने इस मामले की शिकायत डीएम औऱ एसपी से की है.डीएम ने पूरे मामले की जांच करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:स्थानीय प्रशासन औऱ पुलिस की लापरवाही से ज़मीन से जुड़े विवादित मामलों में अक्सर बड़ी आपराधिक वारदातें घटित हों जातीं हैं बावजूद इसके ठोस कार्रवाई न होने के कारण ऐसे मामले हमेसा सामने आते रहतें हैं।ताज़ा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ ज़मीन के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों में विवाद है।मामला कोर्ट में विचाराधीन है औऱ मौक़े पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश कोर्ट द्वारा पूर्व में जारी किया जा चुका है।लेकिन दूसरा पक्ष दबंगई के बल पर ज़बरन निर्माण कार्य शुरु कराए हुए है।जिसके सम्बन्ध में बुधवार को पीड़ित पक्ष ने डीएम अपूर्वा दुबे औऱ एसपी सतपाल अंतिल को शिकायत पत्र सौंपा है। fatehpur news

डीएम को शिकायती पत्र देते हुए डॉ योजना मिश्रा पत्नी किशोर कुमार अवस्थी निवासी रेवाड़ी बुजुर्ग थाना कल्याणपुर ने बताया कि वह वर्तमान में लखनऊ में निवास करतीं हैं।रेवाड़ी में उनके मकान से लगी हुई सहन भूमि पर गाँव का ही रामराज पुत्र गिरधारी ज़बरन कब्ज़ा करके निर्माण करा रहा था जिसके विरुद्ध पीड़िता के ससुर हर्ष कुमार अवस्थी की तरफ़ से सिविल जज फतेहपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ias apurva dubey

पीड़िता ने बताया कि न्यायालय द्वारा विपक्षी को नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए मौक़े पर यथा स्थिति बनाए रखने के लिए सुनवाई हेतु तिथि तय कर दी है। fatehpur kalyanpur thana

डॉ योजना मिश्रा ने आगे बताया कि उन्होंने इस सम्बंध में पूर्व में भी एसपी से शिकायत की थी जिसके बाद विपक्षी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को पुलिस द्वारा तुरंत रुकवा दिया गया था।एक हफ़्ते तक काम रुका भी रहा लेकिन मंगलवार को फ़िर से निर्माण शुरू करा दिया।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

इस सम्बंध में डीएम अपूर्वा दुबे ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us