Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह का निधन शिक्षा जगत में शोक की लहर

Fatehpur News:प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह का निधन शिक्षा जगत में शोक की लहर
ज्ञानेंद्र सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज नरैनी के प्रधानाचार्य रहे ज्ञानेंद्र सिंह का गुरुवार रात ह्रदयाघात से निधन हो गया है.मौत की ख़बर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. Fatehpur Latest News Gyanendra Singh Fatehpur Death Heart Attack

Fatehpur Latest News:फतेहपुर में शिक्षा जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने वाले ज्ञानेंद्र सिंह (63) का गुरुवार रात ह्रदयाघात से निधन हो गया.उनके मौत की खबर से ज़िले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है.एक सप्ताह पूर्व वह ह्रदय में दिक्कत की वजह से नासिक के एक अस्पताल में इलाज कराने गए हुए थे.गुरुवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई औऱ हार्ट अटैक से मौत हो गई. Fatehpur Gyanendra singh

हंसवा विकास खण्ड के श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज नरैनी में लंबे समय तक प्रधानाचार्य के पद पर तैनात रहे ज्ञानेंद्र सिंह पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए थे.लेक़िन इंटर कॉलेज से लगाव के चलते उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद भी अवैतनिक रूप से एक वर्ष तक विद्यालय में अपनी सेवा दी.Gyanendra Singh Fatehpur Death News

मूल रूप से विजयीपुर विकास खण्ड के जगतपुर लोधौरा गाँव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह   वर्तमान में शहर के हरिहरगंज क्रासिंग के पास राजेन्द्र नगर में रहते हैं.शिक्षा जगत के साथ साथ वह धार्मिक औऱ सामाजिक कामों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे.

विद्यालय में कराई थी मंदिर की स्थापना..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

ज्ञानेंद्र सिंह ने श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज में एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया था.हर पूर्णिमा और अमावस्या को मंदिर में 24 घण्टे का अखंड ॐ नमः शिवाय का पाठ होता है.Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह की मौत पर उनकी पत्नी और लड़के दीपक सिंह व प्रकाश सिंह का रो रोकर बुरा हाल है.अचानक हुई मौत से परिवारीजनों को गहरा आघात लगा है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने ज्ञानेंद्र सिंह की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपने एक सच्चे साथी को खो दिया है.श्री अवस्थी ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह से 90 के दशक में मुलाक़ात हुई थी.तब से लेकर आज तक उनसे जुड़ाव बना हुआ था.उन्होंने बताया ज्ञानेंद्र सिंह शिक्षा के साथ साथ समाजसेवा औऱ धर्म के कामों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us