Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:लोधीगंज से नऊआबाग तक फोर लेन सड़क को मंजूरी सदर विधायक विक्रम सिंह की रंग लाई मेहनत

Fatehpur news:लोधीगंज से नऊआबाग तक फोर लेन सड़क को मंजूरी सदर विधायक विक्रम सिंह की रंग लाई मेहनत
Fatehpur news:सदर विधायक विक्रम सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

फतेहपुर में शहर अंदर की सड़क लोधीगंज से नऊआबाग तक 2 लेन से 4 लेन होगी इसको लेकर राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:राज्य की योगी सरकार (yogi government) सड़को के चौड़ीकरण औऱ नए मार्गो का तेज़ी से निर्माण कार्य कराने में जुटी हुई है।बढ़े हुए ट्रैफिक से आम जनता को राहत दिलाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है (Fatehpur news)

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ़ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि सुगम यातायात की सुविधा के मद्देनजर जनपद फतेहपुर (fatehpur) में राष्ट्रीय मार्ग संख्या -2 के शहरी भाग "नऊआबाग से लोधीगंज" तक मार्ग के 2 लेन से 4 लेन में चौड़ीकरण कार्य हेतु ₹4089.67 लाख की राशि स्वीकृति की गई है।

सदर विधायक विक्रम सिंह (vikram singh) ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय पर मैं योगी जी का बहुत आभारी हूँ।काफ़ी दिनों से इस रोड के चौड़ीकरण के लिए प्रयासरत था।जीटी रोड का स्वरूप धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा था।अब रोड चौड़ी होगी तो शहर वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी।शहर में बाजारों के विकास रास्ता भी साफ़ होगा।

लोधीगंज से नउआबाग रोड।

उन्होंने कहा कि अब धन अवमुक्त हो चुका है।एक महीने के अंदर टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।फ़िर इसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा।

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

राज्य सरकार के इस फ़ैसले पर फतेहपुर की जनता ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।लोगों ने सदर विधायक विक्रम सिंह की भी सराहना की है।लोगों का कहना है कि विधायक के अथक प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है।लोगों ने कहा कि शहर भीतर हर रोज लगने वाले जबरदस्त जाम से लोगों को राहत मिलेगी।क़रीब पाँच किलोमीटर लम्बे इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए सरकार ने 4089.67 लाख धन की स्वीकृति की है।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us