Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में ग्राम पंचायत की भूमि औऱ भवन पर वर्षों से काबिज़ अवैध कब्ज़े को प्रशासन ने ढहाया

Fatehpur News:फतेहपुर में ग्राम पंचायत की भूमि औऱ भवन पर वर्षों से काबिज़ अवैध कब्ज़े को प्रशासन ने ढहाया
Fatehpur News:मौक़े पर मौजूद एसडीएम व अन्य

फतेहपुर के हंसवा विकास खण्ड के एकारी गाँव में ग्राम समाज की भूमि पर बने भवन को कब्ज़ा मुक्त औऱ उसी कैम्पस में कराए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहा दिया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Crime News Ekari Gram Panchayat News

Fatehpur News:यूपी में अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहा बुलडोजर अभियान अब गांवों तक पहुँच गया है.दशकों से सरकारी भवन औऱ उसकी ज़मीन चल रहे अवैध कब्ज़े को प्रशासन ने कब्ज़ा मुक्त करा बड़ा सन्देस देने की कोशिश की है. मामला हंसवा विकास खण्ड के एकारी गाँव का है.

जानकारी के अनुसार गाँव में ग्राम समाज की भूमि पर कृषि विभाग की तरफ़ से एक राशन गोदाम का निर्माण साल 2000 में कराया गया था.बताया जाता है कि इस सरकारी बिल्डिंग का प्रयोग कभी भी उस तरह नहीं हो पाया जिस उद्देश्य के लिए इसका निर्माण कराया गया था.ग्राम प्रधानों की तरफ़ से बिल्डिंग के प्रति बरती गई उदासीनता के चलते यह सरकारी भवन निर्माण के बाद से ही गाँव के ही मोहम्मद सग़ीर उर्फ़ पांड़े के कब्ज़े में हो गया.इसी भवन में बीते कुछ सालों से एक फोटोकॉपी, कम्प्यूटर की दुकान भी संचालित हो रही थी.

इधर कुछ समय पूर्व इस भवन के कैम्पस में ही कब्जेदार ने एक पक्की दुकान का निर्माण कराना शुरू कर दिया. मौजूदा ग्राम प्रधान ने मौक़े पर जाकर निर्माण कराने से मना किया.कब्जेदार ने भी उस वक्त निर्माण न कराए जाने की बात कही लेकिन वह माना नहीं औऱ निर्माण कार्य पूरा करा लिया.जिसके बाद ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की. डीएम ने मामले में जाँच कमेटी गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए. 

मामले की जाँच के लिए सदर एसडीएम नवनीत सेहरा, कानून गो रामरूप पाल व लेखपाल बउद्दीन मौक़े पहुँचें उन्होंने जाँच के बाद सरकारी भवन के कैम्पस में हुए निर्माण को तत्काल जमीदोंज कराने के निर्देश दिए.साथ ही गोदाम में हुए कब्ज़े को मुक्त कराने का आदेश दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

ग्राम प्रधान मंजू साहू ने बताया कि राशन गोदाम ग्राम समाज की भूमि पर बना हुआ है.उसमें अवैध कब्ज़े था जिसे प्रशासन ने खाली कराया है. उन्होंने बताया कि सम्बंधित विभागों से आवश्यक पत्राचार कर इस भवन को बारातशाला में परिवर्तित कराए जाने का प्रयास किया जाएगा जिससे गाँव के लोगों को इस सरकारी भवन का लाभ मिल सके.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us