Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर शराब कांड:थाना अध्यक्ष भी किए गए सस्पेंड अर्जुन सिंह की वापसी.!

फतेहपुर शराब कांड:थाना अध्यक्ष भी किए गए सस्पेंड अर्जुन सिंह की वापसी.!
Fatehpur news:सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली शराब कांड में शुक्रवार देर रात गाजीपुर थाना अध्यक्ष कमलेश पाल को भी एसपी ने सस्पेंड कर दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:भौली शराब कांड के बाद एसपी सतपाल अंतिल द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही दोनों तरफ़ हो रही है।एक तरफ़ जहाँ एसपी के निर्देश पर पूरे ज़िले में अवैध औऱ अपमिश्रित शराब बेचने औऱ बनाने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ़ लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के ऊपर भी लगातार कार्यवाही जारी है।Fatehpur news

शुक्रवार देर रात एसपी ने गाजीपुर थाने के मौजूदा एसओ कमलेश पाल को निलंबित कर दिया है।उनके स्थान पर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को थाने की कमान दी गई है।वर्तमान में अर्जुन सिंह जहानाबाद थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।बता दें अर्जुन सिंह पूर्व में भी गाजीपुर थाने में प्रभारी के पद पर तैनात रह चुकें हैं।

उल्लेखनीय है कि भौली गांव में अपमिश्रित शराब पीने के बाद 2 मजदूरों की जान चली गई थी औऱ 19 मजदूर बीमार हो गए थे।इस कांड के बाद एसपी के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है।

इस घटना के बाद ही डीएम औऱ एसपी द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक, कांस्टेबल औऱ थाने के हल्का इंचार्ज औऱ बीट के सिपाही को निलंबित किया गया था।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद भौली कांड में आरोपी अवैध शराब तस्कर दुर्गेश सिंह उर्फ़ सीमू सिंह को पूर्व में संरक्षण देने का दोषी मानते हुए एसपी ने तत्कालीन गाजीपुर एसओ आशीष सिंह औऱ दो उपनिरीक्षकों को निलंबित किया था।

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us