Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जवान बेटे के मरने का गम कैसे भुला पाएगा पिता.एक साल भी नहीं हुआ शादी को।

शैलेंद्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

फ़तेहपुर में मौतों का सिलसिला जारी है।गिरते ऑक्सीजन लेवल ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है।लमेहटा गांव के रहने वाले विजय करन सिंह ने अपने जवान बेटे को खो दिया।सरकारी अवस्थाओं के चलते एक और जिंदगी समाप्त हो गई।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Latest News Today)

Fatehpur Latest News Today: फ़तेहपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों ने जीवन और मृत्यु के फासले को कम कर दिया है।बढ़ते निमोनिया के मामलों ने शरीर से ऑक्सीजन को खींच लिया है।बेड पर लेटे हुए मरीज अपनी ही सांसों को गिनते नज़र आ रहे हैं। सांसों के दम तोड़ते ही चारो ओर एक विलाप की तीव्र ध्वनि सुनाई देती है। एक और परिवार उजाड़ गया।

यमुना नदी के कछार में बसे लमेहटा गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह(28)पुत्र विजयकरन सिंह की गुरुवार को मौत हो गई।वज़ह सिर्फ एक शरीर से ऑक्सीजन लेवल कम होना। शैलेंद्र के पिता विजयकरन बतातें हैं कि उनका बेटा लगभग एक हप्ते से बीमार चल रहा था। उसके पैरों में काफी दर्द था। जब उससे पूछा जाता तो कहता था सब ठीक है लेकिन बुधवार की रात तबियत बिगड़ने पर वो शहर के कई नर्सिंग होम गए लेकिन कहीं भी भर्ती नहीं किया गया।उन्होंने कहा बड़ी सिफारिश के बाद मैंने अपने बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की दोपहर से उसका ऑक्सीजन लेवल घट रहा था उसको लगातार घबराहट हो रही थी लेकिन कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया।देर शाम करीब साढ़े आठ बजे मेरे बेटे की मौत हो गई।(Fatehpur Latest News Today)

अपने बड़े बेटे से लिपटकर रोती शैलेंद्र की माँ

एक साल भी नहीं हुआ था शैलेंद्र की शादी को..

विजयकरन बताते हैं कि मेरा बेटा सहली के पास इंटरमीडिएट तक विद्यालय चलता था। उसने अपने दम पर राधानगर में मकान बनवाया है। वर्तमान में हम लोग वहीं रहते है। नवंबर 2020 में मैंने अपने बेटे की शादी की थी अभी एक साल भी नहीं गुजरा और वो गुज़र गया। आपको बतादें कि इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें में है। एक और जिंदगी सरकारी अवस्थाओं की भेंट चढ़ गई।(Fatehpur Latest News Today)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

30 Apr 2021 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: जवान बेटे के मरने का गम कैसे भुला पाएगा पिता.एक साल भी नहीं हुआ शादी को।

Fatehpur Latest News Today: फ़तेहपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों ने जीवन और मृत्यु के फासले को कम कर दिया है।बढ़ते निमोनिया के मामलों ने शरीर से ऑक्सीजन को खींच लिया है।बेड पर लेटे हुए मरीज अपनी ही सांसों को गिनते नज़र आ रहे हैं। सांसों के दम तोड़ते ही चारो ओर एक विलाप की तीव्र ध्वनि सुनाई देती है। एक और परिवार उजाड़ गया।

यमुना नदी के कछार में बसे लमेहटा गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह(28)पुत्र विजयकरन सिंह की गुरुवार को मौत हो गई।वज़ह सिर्फ एक शरीर से ऑक्सीजन लेवल कम होना। शैलेंद्र के पिता विजयकरन बतातें हैं कि उनका बेटा लगभग एक हप्ते से बीमार चल रहा था। उसके पैरों में काफी दर्द था। जब उससे पूछा जाता तो कहता था सब ठीक है लेकिन बुधवार की रात तबियत बिगड़ने पर वो शहर के कई नर्सिंग होम गए लेकिन कहीं भी भर्ती नहीं किया गया।उन्होंने कहा बड़ी सिफारिश के बाद मैंने अपने बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की दोपहर से उसका ऑक्सीजन लेवल घट रहा था उसको लगातार घबराहट हो रही थी लेकिन कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया।देर शाम करीब साढ़े आठ बजे मेरे बेटे की मौत हो गई।(Fatehpur Latest News Today)

अपने बड़े बेटे से लिपटकर रोती शैलेंद्र की माँ

एक साल भी नहीं हुआ था शैलेंद्र की शादी को..

विजयकरन बताते हैं कि मेरा बेटा सहली के पास इंटरमीडिएट तक विद्यालय चलता था। उसने अपने दम पर राधानगर में मकान बनवाया है। वर्तमान में हम लोग वहीं रहते है। नवंबर 2020 में मैंने अपने बेटे की शादी की थी अभी एक साल भी नहीं गुजरा और वो गुज़र गया। आपको बतादें कि इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें में है। एक और जिंदगी सरकारी अवस्थाओं की भेंट चढ़ गई।(Fatehpur Latest News Today)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
फतेहपुर में मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है. सोमवार को थरियांव...
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

Follow Us