Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Encounter News:फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ इनामिया गौकश

Fatehpur Encounter News:फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ इनामिया गौकश
Fatehpur Encounter News: घटनास्थल पर मौजूद एसपी

फतेहपुर में गौकशी की बढ़ी हुई घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी राजेश कुमार सिंह ने मातहतों के पेंच कसे हैं.जिसके बाद थाना पुलिस एक्टिव हुई है.बुधवार शाम बिंदकी कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में एक इनामिया गौकश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है. Fatehpur Encounter News

Fatehpur Encounter News:फतेहपुर में पिछले एक माह के भीतर ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में कई बड़ी गौकशी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है।एसपी राजेश कुमार सिंह (Fatehpur SP Rajesh Kumar Singh) ने कई लापरवाह व गौकशो को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन औऱ लाइन हाज़िर की कार्यवाही भी की है।Fatehpur News

एसपी की सख़्ती के बाद थाना पुलिस ने गौकशो के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है।बुधवार देर शाम बिंदकी कोतवाली पुलिस (Bindki Kotwali Police) व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में 25 हज़ार के इनामिया गौकश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है।Fatehpur Encounter News

जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार देर शाम बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड पर गौतस्करों के होने की सूचना मिली।जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की।पुलिस को देख गौकशों ने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की तरफ़ से जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें 25 हजार का इनामिया गौकशी का आरोपी अलीम उर्फ़ मुन्ना गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौक़े से फ़रार होने में कामयाब हो गया। Fatehpur Encounter News

घायल गौकश हलीम

एनकाउंटर में घायल हुए अलीम को पुलिस ने इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।घटना की सूचना पर एसपी राजेश कुमार सिंह एडिशनल एसपी राजेश कुमार भी मौक़े पर पहुँचें हैं। Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

पुलिस कप्तान द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि रात्रि में थाना बिंदकी अंतर्गत खजुआ रोड पर दो लोग मोटरसाइकिल से आ रहे थे PRV द्वारा इनको रोका गया दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागे। जिसकी सूचना कंट्रोरूम द्वारा बिंदकी पुलिस व बगल के सभी थानों को दी गयी। Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिंदकी पुलिस लालौली चैराहे पर गस्त में मौजूद थी सूचना पर बदमाशों का पीछा किया बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई । मुठभेड़ के दौरान जनपद की दोनों SOG टीम पहुँच गयी। एक बदमाश जंगल की तरफ जंगलों में भाग गया। Fatehpur Encounter News

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

एक बदमाश जिसका नाम अलीम उर्फ मुन्ना पुत्र सलीम उम्र 40 वर्ष निवासी काज़ी टोला थाना जहानाबाद है,जिसके ऊपर दर्जनों मुकदमा, गोकशी के विभिन्न थानों  में पंजीकृत हैं, एक्सचेंज ऑफ फायर में पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। Fatehpur News

घटनास्थल पर  एक तमंचा 315 बोर,  02 खोखा 315 बोर, 1 खोखा 32 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। भागे हुए अपराधी का नाम कय्यूम नट बताया गया है जिसकी तलाश  पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। Fatehpur Encounter News

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us