Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Corona News:फतेहपुर में भी सतर्क हुआ प्रशासन डीएम ने जारी किए ये निर्देश

Fatehpur Corona News:फतेहपुर में भी सतर्क हुआ प्रशासन डीएम ने जारी किए ये निर्देश
Fatehpur Corona News : सांकेतिक फ़ोटो

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फतेहपुर का जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है.डीएम ने कोविड संक्रमण के मद्देनजर ज़िले के कारागारों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं. Fatehpur Corona News IAS Apurva Dubey Latest News

Fatehpur News:देश भर में बढ़ रहे कोरोना के केसों से स्थिति चिंताजनक हो गई है.हर जगह सतर्कता बढ़ाई जा रही है.फतेहपुर जिला प्रशासन भी कोविड के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए बेहद गम्भीर है.फ़िलहाल ज़िले में कोई भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है.लेकिन आने वाले दिनों में यहाँ भी नए मामले आ सकते हैं जिसको लेकर पहले से सतर्कता बरतना बेहद जरूरी हो जाता है.Fatehpur Corona

डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त कारागारों में कोरोना की एंटीजेन टेस्टिंग व आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्टिंग करा ली जाय एवं समस्त बन्दियों को टीका की दोनों डोज भी लगवाना सुनिश्चित कराया जाये.

साथ ही कारागारों में निरुद्ध बन्दियों चाहे विचाराधीन बन्दी हो अथवा सिद्धदोष बन्दी उसकी न्यायालय से अनुमति लेकर यथासंभव पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करायी जाये तथा न्यायालय में भौतिक उपस्थित न्यूनतम रखी जाये. Fatehpur Corona News

साथ ही जनपद में जहां कोविड-19 ओमिक्रोन के संक्रमण सम्बधी मामले पाये वहां अस्थाई कारागार बनायी जाये एवं गिरफ्तार होने वाले बन्दियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक अस्थाई कारागारों में ही रखा जाये.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बन्दी के अस्थाई कारागार में प्रवेश के बाद कोरोना की आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्टिंग कराने व निगेटिव पाये जाने पर ही मुख्य कारागार में भेजने की व्यवस्था की जाये अन्यथा की स्थिति में उपचार हेतु चिकित्सालय भेज दिया जाये.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

जिससे कारागार में पूर्व से निरुद्ध बन्दियों को संक्रमित होने से बचाया जा सके.

कारागार भवनों एवं अस्थाई कारागारों को निरन्तर सेनेटाइज कराया जाये. बन्दियों के मध्य उचित दूरी (सोसल डिस्टेंसिंग) तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाये.डीएम ने उक्त निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us