Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:एक के बाद एक बुजुर्ग के ऊपर हुए धारदार हथियार से दर्जनों वार..पुलिस जांच में जुटी.!

फतेहपुर:एक के बाद एक बुजुर्ग के ऊपर हुए धारदार हथियार से दर्जनों वार..पुलिस जांच में जुटी.!
बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते लोग.फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Murder News

बीती रात औंग थाना क्षेत्र अंर्तगत खेतों की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग के ऊपर अज्ञात हमलावरो ने धारदार हथियार से दर्जनों वार किए..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:खेतों की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग के ऊपर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दर्जनों वार कर फ़रार हो गए।शुक्रवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो बुजुर्ग मरणासन्न अवस्था में झोपड़ी के अंदर अचेत मिला।आनन फानन में परिजन नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुए दो कांस्टेबल..एसपी ने किया निलंबित.!

जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के मल्लू खेड़ा गाँव निवासी श्यामलाल(75) बीती रात अपने खेतों के पास बनी झोपड़ी में रोज की भांति खेतों की रखवाली करने के लिए गए हुए थे।शुक्रवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो देखा श्यामलाल अचेतावस्था में पड़े हुए हैं।श्यामलाल के शरीर पर किसी धारदार हथियार से दर्जनों बार वार किया गया था।परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने हालत को गम्भीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

मौक़े पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
हालांकि अब तक इस सनसनीखेज वारदात की वजह पता नहीं चल पाई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us