Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: पूरे देश ने देखी फतेहपुर के बदहाली की यह तस्वीर.!

Fatehpur UP News: पूरे देश ने देखी फतेहपुर के बदहाली की यह तस्वीर.!
Fatehpur News: वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

यूपी का फतेहपुर जिला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।पूरे देश में ज़िले की एक फ़ोटो वायरल है.सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे ट्वीट किया है. Fatehpur News Akhilesh Yadav tweet fatehpur photo

Fatehpur News: प्रदेश के दो बड़े शहरों कानपुर औऱ इलाहाबाद के बीच बसा फतेहपुर आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। ज़िले में  सत्तापक्ष के ही सभी 6 विधायक हैं जिनमें से दो प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। ज़िले की सांसद भी केंद्र में मंत्री हैं। बावजूद इसके ज़िले के विकास का पहिया थमा हुआ है मेडिकल कॉलेज को छोड़ दिया जाए तो इतने सालों में ज़िले के लिए अब तक कुछ ख़ास काम हुआ ही नहीं, जिला बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। Fatehpur Bad Roads News 

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट..

दरअसल हाल ही में कुछ तस्वीरें औऱ वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बीमार महिला को चारपाई पे लिटाकर कंधे में लादे हुए कुछ लोग कीचड़ औऱ दलदल भरे रास्ते से लेकर जा रहें हैं। ये ख़बर मीडिया की सुर्खियों बनी। एक अखबार में छपी ख़बर को अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है।

अखिलेश यादव का ट्वीट

क्या है पूरा मामला..

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

सरकंडी गांव के मजरे बब्बू का डेरा निवासी शिवकली पत्नी बेटन जंगल जाने के दौरान फिसलले से गिर गई थी। उनके कमर में चोट आई थी। परिजनों ने एम्बुलेंस को फ़ोन किया लेकिन गाँव पहुँचने वाले रास्ते कीचड़ से लबालब भरे हुए थे किसी भी गाड़ी का गाँव तक पहुंचना नामुमकिन था। लिहाजा शिवकली के बेटों ने मां को चारपाई में लिटाया औऱ कंधे पर चारपाई को लाद कीचड़ भरे रास्ते से चल घायल माँ को एम्बुलेंस तक पहुंचाया।एम्बुलेंस तक पहुँचने के लिए उन्हें क़रीब सात किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेटों ने बताया कि गांव तक आने के लिए पक्का रास्ता नहीं है।एम्बुलेंस सात किलोमीटर दूर खड़ी थी इस लिए वहां तक पैदल जाना पड़ा।घायल महिला का इलाज़ शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us