Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर के दिव्यांशु तिवारी ने UPSC दोबारा किया क्रैक ख़ुश हुए जनपदवासी

Fatehpur News:फतेहपुर के दिव्यांशु तिवारी ने UPSC दोबारा किया क्रैक ख़ुश हुए जनपदवासी
Fatehpur News:दिव्यांशु तिवारी

यूपीएससी रिजल्ट 2020 में चयनित हुए फतेहपुर के दिव्यांशु तिवारी भी चयनित हुए हैं.दिव्यांशु के चयन की ख़बर से ज़िले में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है. UPSC Result 2020 Divyanshu Tiwari Fatehpur

Fatehpur News:देश की सबसे कठिन औऱ प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा (UPSC Result 2020) में चयनित होकर दोआबा के लाल ने पूरे ज़िले को उत्साह से भर दिया है।फतेहपुर (Fatehpur News) जिला मुख्यालय पर आईटीआई रोड के नजदीक सिविल लाइंस इलाक़े में रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने यूपीएससी रिजल्ट 2020 (UPSC Result 2020) में आल इंडिया 198 वीं रैंक प्राप्त कर ज़िले का मान बढ़ा दिया है। Fatehpur Divyanshu Tiwari News

बता दें कि दिव्यांशु (Divyanshu Tiwari) ने इसके पहले यूपीएससी 2018 (UPSC Result 2018) में 323वीं रैंक हासिल की थी।औऱ वर्तमान में दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात थे।लेकिन नौकरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी औऱ इस बार 198 वीं रैंक हासिल कर पूरे देश में फतेहपुर (Fatehpur UPSC News) का परचम बुलंद कर दिया।

दिव्यांशु के पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में नौकरी करते हैं औऱ मां सविता देवी गृहणी हैं।जानकारी के अनुसार दिव्यांशु ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शहर के एक महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से की है।इसके बाद प्रयागराज के एमएलएनआर कॉलेज से बीटेक किया है। Fatehpur Latest News

बनना था केवल आईएएस (IAS)

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

देश के एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से बीटेक करने के बाद दिव्यांशु को बढ़िया सैलरी पर विभिन्न कम्पनियों की तरफ़ से जॉब के ऑफ़र मिले लेकिन उन्होंने मन में आईएएस (IAS Officers) बनने की ही थान ली थी।इस लिए जॉब नहीं की।उनके कांफिडेंस का लेवल कितना हाई था इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज तक उन्होंने किसी भी राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवदेन नहीं किया था।तीन बार वह यूपीएससी परीक्षा अटेम्प्ट कर चुके हैं जिसमें दो बार उनको सफ़लता मिल चुकी है। Fatehpur Divyanshu Tiwari UPSC Topper

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

उल्लेखनीय है कि महिला संवर्ग में पहला स्थान औऱ आल इंडिया दूसरी रैंक लाने वाली जागृति अवस्थी भी मूल रूप से फतेहपुर जनपद के अमौली विकास खण्ड के नसेनियाँ गाँव की ही हैं।हालांकि सालों से उनका परिवार मध्यप्रदेश के भोपाल में बसा हुआ है।जागृति (Fatehpur Jagriti Awasthi) औऱ दिव्यांशु (Divyanshu Tiwari) की सफलता पर ज़िले में लोग उत्साहित हैं।जनपद से हजारों अभ्यर्थी जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं उनको निश्चित तौर पर जागृति औऱ दिव्यांशु से प्रेरणा मिलेगी। Fatehpur UPSC News

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us