Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPSC PCS Topper 2021 Interview : फतेहपुर के प्रवीण ने किया पीसीएस टॉप, पिता थे नलकूप ऑपरेटर

UPPSC PCS Topper 2021 Interview : फतेहपुर के प्रवीण ने किया पीसीएस टॉप, पिता थे नलकूप ऑपरेटर

उत्तर प्रदेश पीसीएस का फाइनल रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया.आयोग ने कुल 29 प्रकार के 678 पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से कुल 627 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. फतेहपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार द्विवेदी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है.प्रवीण ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत में क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Fatehpur PCS Result 2022 : उत्तर प्रदेश पीसीएस का रिजल्ट बुधवार 19 अक्टूबर को घोषित हो गया. टॉप 10 अभ्यर्थियों में दो लड़कियां आठ लड़के हैं. पहले स्थान पर प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह, दूसरे स्थान पर सौम्या मिश्रा और तीसरे स्थान पर अमनदीप चयनित हुए हैं. छठा स्थान फतेहपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार द्विवेदी (Praveen Kumar Dwivedi Pcs)को हासिल हुआ है.

प्रवीण बहुआ विकास खण्ड के सुल्तानपुर मजरे अयाह गांव के रहने वाले हैं. प्रवीण के पिता स्व: राजेश द्विवेदी ने जो सपना देखा था, उसको बेटे ने साकार कर दिखाया. बता दें कि प्रवीण के पिता राजेश द्विवेदी नलकूप आपरेटर थे, जिनकी मृत्यु साल 2018 में हो गई थी, माता बीनू द्विवेदी गृहणी हैं, बड़े भाई नवीन सरकारी बाबू हैं, छोटा भाई विपुल औऱ बहन पलक शिक्षारत हैं. चाचा राकेश द्विवेदी शिक्षामित्र हैं. UPPSC PCS Topper 2021 Interview

प्रवीण ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

सवाल- सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

जवाब-प्रवीण ने बताया कि सफलता के पीछे उनके स्व: पिताजी का पूरा श्रेय है. पिता जी ने मेरी पढ़ाई के लिए काफ़ी संघर्ष किया था, उनका सपना था कि मैं अधिकारी बनूँ, दुर्भाग्य से 2018 में पिता जी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सवाल- पढ़ाई कहाँ से पूरी की.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जवाब- प्रवीण ने बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई फतेहपुर के सरस्वती विद्या मंदिर से की है, इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी किया.औऱ फिर वहीं से पीसीएस की तैयारी शुरु कर दी थी.चौथे प्रयास में सफलता मिली है.

सवाल- सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा कहां से मिली.

जवाब- प्रवीण बताते हैं कि इसके केंद्र में मेरे पिताजी रहें हैं, लेकिन मैं भी जब समाज में ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में जहां से मैं आता हूँ वहां शिक्षा औऱ स्वास्थ्य की हालत देखता था तो अंदर से बदलाव करने की चेष्टा होती थी.तभी मैंने सिविल सेवा का रास्ता चुना. 

सवाल- अब तो आप अच्छी पोस्ट पर चयनित हो रहें हैं, एसडीएम बन रहे हैं क्या प्राथमिकताएं होंगीं.

जवाब- प्रवीण कहते हैं कि पहली प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचें. स्वास्थ्य औऱ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार.(UPPSC PCS Topper 2021 Interview)

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us