Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : फतेहपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

UP News : फतेहपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत तीन पुलिस कर्मी निलंबित
फतेहपुर पुलिस हिरासत में युवक की मौत ( सांकेतिक फ़ोटो )

फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई है, परिजनों ने पुलिस पर लॉकप में थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है, एसपी ने प्रकरण में एक इंस्पेक्टर, एक उपनिरीक्षक औऱ एक कांस्टेबल को निलंबित कर अपर एसपी को जांच सौंपी है.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस पर गम्भीर आरोप लगे हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लॉकप में थर्ड डिग्री दी, जिसके चलते युवक की मौत हो गई है.

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जिसमें एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक  व एक कांस्टेबल शामिल है. साथ ही उन्होंने जाँच एडिशनल एसपी को सौंप को घटना की मजिस्ट्रेटी जांच भी कराए जाने की बात कही है. Fatehpur Police Custody Death 

क्या है पूरा मामला..

फतेहपुर की सदर कोतवाली पुलिस से सम्बद्ध राधानगर थाना पुलिस ने बीते दिनों एक मुकदमे में पूछताछ के लिए सतेंद्र कुमार (27) पुत्र जगतपाल निवासी कीर्ति खेड़ा थाना ललौली को हिरासत में लिया था.सतेंद्र पर एटीएम हैकर गैंग से जुड़ा होने का आरोप था. रविवार सुबह  अचानक आरोपी सतेंद्र की तबियत बिगड़ी पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है. Fatehpur Radhanagar Thana Police 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 09.10. 2022  को थाना कोतवाली नगर अंतर्गत राधानगर चौकी/ अस्थायी थाना राधानगर पर सतेंद्र कुमार पुत्र जगतपाल निवासी कीर्ति खेड़ा थाना ललौली जनपद - फतेहपुर उम्र लगभग 27 वर्ष जो कि वादी मनोज कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग  मु0अ0स0 - 765/22 धारा -417, 420 भादवि0 में वांछित था ,को चौकी पर  पूछताछ हेतु लाया गया था.आज सुबह अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा तथा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी कराते हुए कराया जाएगा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

लापरवाही बरतने में निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 विकाश सिंह, का0 देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है एवं संपूर्ण प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है.समस्त कार्यवाही में NHRC  के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है.घटना क्रम की मजीस्टीरियल जांच भी कराई जाएगी.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us