Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में उफनाई यमुना में डूबी दो लड़कियां एक की मौत दूसरे को गोताखोरों ने बचाया

Fatehpur News: फतेहपुर में उफनाई यमुना में डूबी दो लड़कियां एक की मौत दूसरे को गोताखोरों ने बचाया
मीता देवी के शव को नदी से बाहर निकाल कर लाता युवक

इन दिनों गंगा यमुना में बढ़े हुए जलस्तर से बाढ़ के हालात बने हैं. फतेहपुर में रविवार को उफ़ना रही यमुना में नहाने गई दो लड़कियां डूब गईं. जिनमें से एक की मौत हो गई है. जबकि दूसरे की स्थानीय गोताखोरों ने बचाकर बाहर निकाल लिया है.(Fatehpur Flood Yamuna River Kishanpur Two Girls drowned)

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में रविवार दोपहर यमुना में डूबने से एक लड़की की मौत हो गई.घटना किशनपुर थाना (kishanpur Thana) क्षेत्र के गाजीपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी मीता देवी (15) पुत्री देव नाथ निषाद इन्द्रमती (7) पुत्री प्रेमचंद के साथ यमुना नदी किनारे गाजीपुर घाट में गई थी.

इसी दौरान दोनों लड़कियां नहाने के लिए यमुना में घुस गई. उफ़ना रही यमुना में नहाते समय दोनों लड़कियां अचानक डूबने लगीं.नदी किनारे मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को डूबता देख नदी में कूद गए. इन्द्रमती को बचा लिया गया. लेकिन मीता काफी देर बाद मिली. जब तक उसे बाहर निकाल कर लाया गया उसकी मौत हो चुकी थी.

उफ़ना रहीं हैं गंगा यमुना..

गंगा (Ganga) औऱ यमुना दोनों नदियां इन दिनों उफ़ना रही हैं. फतेहपुर में भी यमुना (Yamuna) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.यमुना किनारे बसे दर्जनों गांव में बाढ़ की स्थिति है. किशनपुर क्षेत्र में ही कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं. ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है.प्रशासन लगातार बाढ़ की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

युगान्तर प्रवाह की अपील..

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

हाल ही में फतेहपुर बाँदा की सीमा पर एक बड़ा नाव हादसा हुआ था.जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.अभी भी कई शव गायब हैं जिन्हें खोजा नहीं जा सका है.युगान्तर प्रवाह आप सभी से अपील करता है ख़ासकर नदियों के किनारे बसे लोग बेहद सावधानी बरतें ऐसे समय में नदियों में नहाने से बचें.छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें.सावधानी में ही सुरक्षा है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us