Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Shivam Murder Case : हत्याकांड के खुलासों में फिसड्डी साबित हो रही थरियांव पुलिस 13 दिन बाद भी पुलिस के हाँथ खाली

Fatehpur Shivam Murder Case : हत्याकांड के खुलासों में फिसड्डी साबित हो रही थरियांव पुलिस 13 दिन बाद भी पुलिस के हाँथ खाली
थाना थरियांव ( फाइल फोटो )

थरियांव थाना पुलिस हत्याकांड के खुलासों में फिसड्डी साबित हो रही है.तेरह दिनों बाद भी शिवम हत्याकांड में पुलिस के हाँथ खाली है.कई संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है, सर्विलांस की मदद भी ली, लेकिन अब तक कोई सुराग़ नहीं लग पाया है.

Fatehpur Shivam Murder Case :  फतेहपुर की थरियांव थाना पुलिस हत्याकांड के खुलासों में फिसड्डी साबित हो रही है.बीते दिनों थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर में हुए शिवम हत्याकांड में शव मिलने के 13 दिनों बाद भी पुलिस के हाँथ खाली है.खुलासे से जुड़ी एक छोटी सी लीड भी पुलिस को नहीं मिल पाई है.खुलासों में लगीं टीमें सिर्फ हवा में हाँथ पैर मार रही हैं.

उल्लेखनीय है कि हाशिमपुर भेदपुर निवासी अनिल लोधी के पुत्र शिवम लोधी (13) का शव बीते 17 दिसम्बर को बोरे में बंधा हुआ एक तालाब से मिला था. शिवम बीते 8 दिसम्बर को बगल के गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था फिर वहीं से लापता हो गया था.

लापता होने के 10 दिन बाद उसका हत्यायुक्त शव बरामद हुआ था. परिजनों ने अपरहण का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या में तरमीम कर दिया था. परिजनों द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था, किसी तरह की रंजिश से परिजनों ने इंकार किया था. 

आशनाई के बिंदु पर हुई जाँच..

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

पुलिस की जाँच आशनाई के बिंदु पर हुई थी, ऐसी खबरें आईं कि एक महिला का 2 से 3 लोगों के साथ प्रेम प्रंसग था, हो सकता है हत्या के पीछे यही वजह हो, लेकिन इस एंगल में पुलिस को कुछ खास नहीं मिला. कई संदिग्धों को पुलिस ने उठाकर पूछताछ की. सर्विलांस की मदद से सीडीआर खंगाले गए लेकिन उनमें भी कुछ खास नहीं मिला. 

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

हत्याकांड के खुलासों में थरियांव पुलिस की हो चुकी है किरकिरी..

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

हाल के वर्षों में थरियांव थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांडों के खुलासों को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं.फरीदपुर के पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव हत्याकांड में पुलिस ने घटना के क़रीब 1 महीने बाद पुलिस खुलासा कर पाई थी, लेकिन मृतक के पुत्र द्वारा पुलिस पर गलत खुलासा किए जाने के आरोप लगाए गए थे. 

इस साल 29 मई को बेतीं में दिनदहाड़े हुई युवक हरिशंकर गुप्ता की हत्या के खुलासे को लेकर भी कई सवाल हैं, पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने शाहरुख नाम के युवक को जेल भेजा था.लेकिन इस मामले में भी मृतक के परिजनों ने सही आरोपी को न पकड़ने का शिकायत एसपी से की थी.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us