Road Accident Fatehpur : फतेहपुर में कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
On
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
हाईलाइट्स
- फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बौरा के पुरवा
- काम से वापस लौट रहा था युवक, कार की टक्कर से मौत
- गौरीशंकर नाम के युवक की सड़क हादसे में मौत
Road Accident Fatehpur : फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. कार औऱ साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बौरा का पुरवा के निकट एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद युवक को खजुहा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
