Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In UP : फतेहपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या सामने आया पानी का विवाद

Murder In UP : फतेहपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या सामने आया पानी का विवाद
Murder In UP

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र अंर्तगत एक बुजुर्ग महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हैं. पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में गुरुवार शाम एक बुजुर्ग महिला की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे की वजह पानी भरने का विवाद बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सुकुरु का डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी राजराम की 60 वर्षीय पत्नी विजयी देवी घर के बाहर लगे हैंडपंप में पानी भरने गई हुई थी. इसी दौरान पड़ोसी सन्तोष भी पानी भरने पहुँच गया. पानी भरने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई, देखते ही देखते मामला गाली गलौच तक पहुँच गया. विवाद के बीच सन्तोष घर से डंडा ले आया औऱ विजयी पर हमला बोल दिया, सिर पर डंडा लगने की वजह से वृद्धा विजयी वहीं अचेत होकर गिर पड़ी औऱ मौक़े पर ही दम तोड़ दिया.

हत्या करने के बाद आरोपी मौक़े से फरार हो गया. सूचना पर पहुँची असोथर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us