Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में क़ुदरत का तांडव बिजली गिरने से पति पत्नी समेत 5 की मौत कई झुलसे

Fatehpur News: फतेहपुर में क़ुदरत का तांडव बिजली गिरने से पति पत्नी समेत 5 की मौत कई झुलसे
Fatehpur News

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही क़ुदरत का कहर शुरू हो गया है.पूरे प्रदेश में पिछले 48 घण्टों में क़रीब दो दर्जन लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है. अकेले फतेहपुर में पिछले 24 घण्टों में 5 लोगों की मौत हुई है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur bijali Girane Se Maut UP Me Bijali Girane Se Maut

Fatehpur News:मानसून की पहली बारिश से जहाँ एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं दूसरी ओर कुछ परिवारों में मानसून की पहली दस्तक गहरे घाव दे गई है.

पूरे यूपी के अलग अलग जिलों में पिछले 24 से 48 घण्टों के भीतर आकाशीय बिजली गिरने से क़रीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. केवल फतेहपुर ज़िले में अलग अलग घटनाओं में पिछले 24 घण्टों के भीतर पति पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है.व कई झुलस गए हैं.इसके अलावा कई बकरियों, मवेशियों के मरने व झुलसने की सूचनाएं हैं.

पति पत्नी की मौत..

ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव निवासी किसान गोरेलाल कुशवाहा (42) पत्नी सुनीता देवी (40) व बेटी अंजू (15) के साथ खेत में मूंग तोड़ रहे थे.शाम को तेज बारिश शुरू हुई तो सभी वहां से जाने की तैयारी करने लगे.इसी दौरान खेत के नजदीक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर गोरेलाल व सुनीता की मौके पर मौत हो गई है.बेटी  अंजू गम्भीर रूप से झुलस गई है. ग्रामीणों की मदद से अंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

बड़ा गाँव में दो की मौत..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

दूसरा हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का है. यहाँ भी मंगलवार शाम तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिर जाने से खेतों में बकरियां चरा रही बूंदी (42) और  प्रियंका (10) की मौत हो गई.चार बकरियों की भी मौत हो गई.इसके अलावा वहीं बकरी चरा रहे यूसुफ औऱ सुरेंद्र भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

तीसरा हादसा ललौली थाना के गनेशपुर गांव का है. यहाँ भैंस चरा रहे किसान मुन्नू लाल की भी बिजली गिरने से मौत हो गई है.

घटना स्थलों का नायाब तहसीलदार विकास पांडेय की तरफ़ से दौरा किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी मृतको के दैवीय आपदा राहत कोष से 4-4 लाख की सहायता धनराशि दी जाएगी.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us