Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी का गाँव में हुआ अंतिम संस्कार विधायक से पिता ने की न्याय की फ़रियाद

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी का गाँव में हुआ अंतिम संस्कार विधायक से पिता ने की न्याय की फ़रियाद
मनीष तिवारी की अंतिम यात्रा।

ठेकेदार मनीष तिवारी का शव शनिवार शाम फतेहपुर पहुँचा।अंतिम संस्कार पैतृक गांव खागा ब्राह्मणपुर में हुआ. Fatehpur contractor manish tiwari news

Fatehpur UP News: श्रद्धा कॉन्ट्रेक्शन कम्पनी के मालिक मनीष तिवारी का शव शनिवार शाम फतेहपुर पहुँचा।शव का अंतिम संस्कार पैतृक गाँव खागा क्षेत्र के ब्राह्मणपुर में उनकी ट्रांसफार्मर फ़ैक्ट्री की ज़मीन पर हुआ।इस दौरान खागा विधायक कृष्णा पासवान सहित भारी संख्या में क्षेत्र के नेता व लोग उपस्थित रहे।

मृतक मनीष तिवारी के पिता उमाशंकर तिवारी ने खागा विधायक से न्याय की फ़रियाद लगाई उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।दोषी चाहे जो भी हो उसको सजा मिलनी चाहिए तभी मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। Fatehpur contractor manish tiwari murder case latest news

अज्ञात के खिलाफ़ दर्ज है एफआईआर..

घटना के अगले दिन मनीष तिवारी के पिता की तरफ़ से सदर कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।लेकिन अब तक घटना की वजह औऱ हमलावरों का सुराग़ नहीं लग पाया है।शुक्रवार रात ठेकेदार की कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई है।जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर को हत्या में तरमीम करेगी।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ साला..

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि मृतक मनीष तिवारी के ऊपर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था।वह 4 जून की रात पुलिस को मरणासन्न हालत में पत्थरकटा चौराहे पर मिले थे।घटना वाली रात मनीष के साथ उनका साला अनुज शुक्ला औऱ साथी गौरव अग्निहोत्री मौजूद थे।लेकिन यह दोनों पुलिस को कुछ भी साफ़ साफ़ नहीं बता पाए हैं।पुलिस के शक की सुई साले पर आकर टिक गई है।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बताया जा रहा है कि साला अनुज फ़रार हो गया है।वह शनिवार को मनीष के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ।

मौके पर मौजूद खागा विधायक कृष्णा पासवान।
Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us