फ़तेहपुर:शाह के ऐतिहासिक मेले का हुआ शुभारंभ-सात दिनों तक रहेगी धूम।
Fatehpur Shah Mela
On
सैकड़ो वर्ष पुराने मकर संक्रांति के अवसर पर बहुआ विकास खण्ड के शाह क़स्बे में लगने वाले मेले का शुभारंभ हो गया जो एक हफ़्ते तक चलेगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फ़तेहपुर: देश भर मे मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है इस अवसर पर जगह जगह शहर गाँव कस्बों में मेलों का आयोजन किया जाता है।जिले में भी इस अवसर पर कई जगह मेलों का शुभारंभ हो गया।
बहुआ विकास खण्ड के शाह क़स्बे में लगने वाले ऐतिहासिक शाह मेले का शुभारंभ मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया।मेले में दूर दूर से आई विभिन्न सामानों की दुकानों से मेला परिसर चहल पहल से भरा हुआ है। कस्बेवासियों की मानें तो यह मेला सैकड़ो वर्ष पुराना है जो हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर प्रारम्भ होकर आगामी सात दिनों तक चलता है।मेला क़स्बे स्थित जियारेस्वर बाबा मंदिर के परिसर में आयोजित होता है।

Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
