Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: तेज रफ्तार टेम्पो में सवार थे स्कूली बच्चे ! अनियंत्रित होकर टकराया पेड़ से, 6 घायल

Fatehpur News: तेज रफ्तार टेम्पो में सवार थे स्कूली बच्चे ! अनियंत्रित होकर टकराया पेड़ से, 6 घायल
स्कूली बचचो से भरी टेम्पो टकराई पेड़ से : फोटो साभार सोशल मीडिया

Fatehpur Accident News: यूपी में डग्गामार और टेंपो लोडर में की जा रही ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश जारी करते हुए कहा था कि ऐसे वाहनों की जांच कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाए, लेकिन यूपी के फतेहपुर में सीएम के इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है,जहां बिना रोक-टोक के विक्रम टेंपो वाहनों से क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बिठाकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक विक्रम टेम्पो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक महिला समेत 6 बच्चे घायल है.


हाईलाइट्स

  • विक्रम टेम्पो में थे स्कूली बच्चे , अनियंत्रित होकर टकराई पेड़ से
  • एक महिला समेत 6 घायल, घायलों का चल रहा इलाज
  • शासन के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Fatehpur School Children Accident News: फतेहपुर में जिस तरह से विक्रम टेम्पो पेड़ से टकराई , यही नहीं इन बच्चों के साथ-साथ टेंपो में सवारी भी बैठी हुई थी इस दौरान टेंपो चालक से अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिसमें एक महिला समय 6 बच्चे घायल हो गए।

 

 

स्कूली बच्चे ले जा रहा था विक्रम टेम्पो

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब के.के चिल्ड्रेन अकेडमी की विक्रम बच्चों को घर लेने अब्दुल्लापुर घूरी गांव गई थी, बच्चों को लेकर चालक स्कूल आ रहा था,तभी रास्ते में स्कूली विक्रम को खलासी ड्राइव करने लगा और अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसा, इस भीषण हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. 

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

6 बच्चे व एक महिला घायल 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

फतेहपुर जिले के थाना थरियांव क्षेत्र के हस्वा में स्कूली बच्चों से भरी और सवारी भरी विक्रम टेंपो लेकर जा रहा था कि, तभी रास्ते में वह अनियंत्रित हो गया जिससे कि पेड़ पर जाकर टकरा गया, वहीं इस हादसे के बाद मौके मौजूद स्थानीय लोगों ने बारी-बारी कर सही बच्चों को बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है डॉक्टर को मुताबिक 6 बच्चों में से एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है बाकी बच्चों को मामूली चोटे आई है, वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो में करीब 15 से 16 बच्चे सवार थे,लेकिन अचानक सड़क के बीचो-बीच आए दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में यह टेंपो पेड़ से जाकर टकरा गया.

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

बच्चों के साथ हुई यह सड़क दुर्घटना कोई आम घटना नहीं है, क्योंकि सीएम द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है ऐसे में स्कूल प्रबंधन की भी इस ओर लापरवाही देखी जा रही है, तो वहीं सूत्रों की माने तो आज की हुई इस घटना में पूरी तरह से स्कूल प्रबंधन और टेंपो चालक की गलती है क्योंकि जब यह घटना घटित हुई तो उसे गाड़ी चालक नहीं बल्कि कंडक्टर चला रहा था जिस वजह से यह हादसा हुआ..

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us