Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में तेज़ रफ़्तार का कहर,नाला कूदकर चर्च में घुसा ट्रक,बड़ा हादसा टला

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में तेज़ रफ़्तार का कहर,नाला कूदकर चर्च में घुसा ट्रक,बड़ा हादसा टला
फतेहपुर सेंट जोन्स स्कूल चर्च : फोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर (fatehpur) में एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक एक चर्च में जा घुसा रफ़्तार इतनी तेज़ थी की सड़क पर बने नाले को कूद कर चर्च की बाउंड्री और गेट को क्षति ग्रस्त कर दिया सड़क पर चलने वाले कई लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे (Fatehpur Truck News Today In Hindi St Johns School Church)

Fatehpur Truck Church News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ऐसा अनियंत्रित हुआ की सड़क पर बने नाले को कूद कर चर्च की बाउंड्री वॉल और गेट को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड चौकी के पास बने सेंट जोन्स स्कूल (st John's school) का है. जहां सोमवार देर शाम करीब नौ बजे ये हादसा हुआ बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि सड़क पर चलने वाले कई लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे

खलासी चला रहा था ट्रक (Fatehpur Truck Church News)

फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर के बाद सेंट जोन्स स्कूल (st John's school) और चर्च की बाउंड्री वॉल टूट गई स्कूल के प्रत्यक्षदर्शी गार्ड अशोक सिंह ने बताया की ट्रक इतनी रफ्तार में था कि ब्रेकर को बड़ी तेज क्रास करते हुए सड़क पर बने नाला को कूद कर स्कूल चर्च की बाउंड्री को तोड़ दिया गार्ड ने कहा की वो वहीं खड़े थे और बाल-बाल बच गए. अशोक ने कहा की ट्रक को खलासी चला रहा था जो घटना के बाद ट्रक से कूदकर भाग गया (Fatehpur Truck Church News)

क्या कहा ट्रक ड्राइवर ने (Fatehpur Truck Church News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से चर्च गेट टूटने की जानकारी जब ट्रक ड्राइवर राजू से की गई तो उसने बताया की वो बेरागढ़ीवा का रहने वाला है और गाड़ी मौरंग लेने बहुआ जा रही थी. उसने बताया की गाड़ी उसके द्वारा की चलाई जा रही थी जेल रोड के पास अचानक खराब हो गई और अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से ये घटना हुई है राजू से जब पूछा गया तो उसने कहा की खलासी उसका रिश्तेदार मनोज है जो हादसे के बाद डर कर भाग गया है (Fatehpur Truck Church News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

क्या कहा प्रत्यक्षदर्शियों ने? (Fatehpur Truck Church News) 

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

घटना के दौरान कई लोगों ने बताया की वो मरते मरते बचे हैं और उनके सामने ट्रक स्कूल चर्च (St John's school) में जा घुसा. प्रत्यक्षदर्शी एक शिक्षक ने बताया की देर शाम वो यहां से गुजर रहे थे तो देखा की एक ट्रक बड़ी तेज गति से आ रहा है अचानक वो संभल कर किनारे खड़े हो गए. टीचर ने कहा की हादसा उन्हीं के सामने हुआ है और खलासी ही ट्रक को संचालित कर रहा था जिसमे कई लोग मरते हुए बचे है.

आपको बतादें कि खाली ट्रक राधानगर निवासी पिंकू सिंह का बताया जा रहा है जिसका ट्रक नंबर UP 71T7720 है जो बहुआ में डंप की मौरंग लेने जा रहा था. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है (Fatehpur Truck Church News)

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us