Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bhagwat Katha:कृष्ण जन्म की कथा सुन भक्तिरस में डूबे श्रोता

Fatehpur Bhagwat Katha:कृष्ण जन्म की कथा सुन भक्तिरस में डूबे श्रोता
दतौली में हो रही भागवत कथा

बहुआ विकास खण्ड के दतौली गाँव में नवरात्र के अवसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रोताओं की भीड़ जुट रही है, कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्म प्रसंग सुनकर श्रोता भाव-विभोर होकर भक्ती रस में डूब गए. Fatehpur News

Fatehpur Bhagwat Katha News: बहुआ विकास खण्ड के दतौली गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर चल रही श्री मद् भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा में आचार्य अवनीश त्रिवेदी ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी वर्णन किया, उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित से शुकदेव कहते हैं, कि संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अवतार लेते है तथा जब-जब धर्म की हानि होती है, तब तब सज्जनों का कल्याण और राक्षसों का वध करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं.Fatehpur News

कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को बेहद संजीदगी के साथ सुनाया, कथा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा, सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान से अपनी मृत्यु का भय सता रहा था, भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं ,भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए. Fatehpur Bhagwat Katha

अंत में कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म लीलाओं का वर्णन किया ,बाल कृष्ण के स्वरूप में छोटी बच्ची शैलजा मिश्रा को देख सभी हैरत में पड़ गए.बाल कृष्ण की वेशभूषा में शैलजा ऐसी लग रही थी मानो साक्षात श्री कृष्ण बाल स्वरूप में कथा पांडाल में अवतरित हो गए हैं.बधाई गीतों उपस्थित श्रद्धालु झूमने लगे इस दौरान राहुल मिश्रा, नवनीत शुक्ला, बिमलेश, हर्षित, हेमंत मिश्रा आदि सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ रही.Fatehpur News

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us