Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में राकेश वर्मा की जीत ! बचानी बने महामंत्री

Fatehpur News: फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में राकेश वर्मा की जीत ! बचानी बने महामंत्री
फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में राजेश बने अध्यक्ष : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार सिंह सेंगर को 239 मतों से हराते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली है वहीं महामंत्री पद पर बचानी लाल ने विरोधियों को परास्त कर कब्जा कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में हुए बार के चुनाव में सीनियर एडवोकेट राकेश वर्मा की जीत
  • महामंत्री पद भी सर्वसमाज का परचम बचानी लाल जीते
  • संगठन में फूट बनी सर्वसमाज की जीत की वजह अध्यक्ष महामंत्री दोनों पद गए

Fatehpur District Bar Association Election 2023: फतेहपुर में हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसमाज संगठन के प्रत्याशी राकेश वर्मा ने जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर काबिज़ हो गए हैं. शनिवार को हुई मतगणना में उन्हें 681 वोट मिले. राकेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श अधिवक्ता संगठन के विनोद कुमार सिंह सेंगर को 239 मतों से हराकर बाजी अपने नाम कर ली है. वहीं महामंत्री के पद पर भी सर्वसमाज संगठन के बचानी लाल ने जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा बना लिया है. बचानी को 586 मत जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी आदर्श अधिवक्ता संगठन के देवव्रत अग्निहोत्री को 387 वोट मिले.

संगठन के बिखराव की वजह से करना पड़ा हार का सामना

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसमाज संगठन ने बड़ी जीत हासिल करते हुए आदर्श अधिवक्ता संगठन और निर्दलीय उम्मीदवारों को परास्त कर अध्यक्ष और महामंत्री जैसे पदों पर कब्जा कर लिया. आदर्श अधिवक्ता संगठन में हुए बिखराव की वजह सर्वसमाज के लिए बेहतर साबित हुई है.

समाज से इतर संतोष कुमारी शुक्ला ने अध्यक्ष पद खड़ी हो गईं और 213 वोट पाकर उन्हें संतोष करना पड़ा वहीं महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार शुक्ला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 367 मत प्राप्त किए लेकिन अपनी दर्ज नहीं करा पाए. संगठन में एकजुटता की कमी से अध्यक्ष और महामंत्री का पद सर्वसमाज के पाले में चला गया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us