Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: कोतवाली के बैरक में सो रहे सिपाही को जगाना पड़ा साथी सिपाही को भारी!एक दूसरे पर बरसाईं लाठियां

Fatehpur News: कोतवाली के बैरक में सो रहे सिपाही को जगाना पड़ा साथी सिपाही को भारी!एक दूसरे पर बरसाईं लाठियां
फतेहपुर खागा कोतवाली बैरक में सिपाहियों में विवाद

Fatehpur Khaga News: उत्तर प्रदेश की पुलिस किसी न किसी कारनामे से सुर्खियों में बनी रहती है. फतेहपुर के खागा कोतवाली में तैनात दो सिपाही मामूली बात पर आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एकदूसरे को गाली-गलौज व मारपीट करते हुए लाठियां निकालकर एक दूसरे पर हमला बोल डाला. मामला बढ़ता देख कोतवाली में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर अलग किया.लहूलुहान हालत में दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल ले जाया गया.इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के खागा कोतवाली में तैनात दो सिपाही आपसे में भिड़े
  • बैरक में सो रहा था सिपाही, साथी सिपाही ने जगाया तो बढ़ गया विवाद
  • साथी पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव, घायल सिपाहियों को भेजा अस्पताल

Fighting between two constables at Khaga : पुलिस को जनता की सुरक्षा और रक्षा के लिए जाना जाता है. यदि यही पुलिस आपस में ही लड़ने लगे तो क्या होगा. फतेहपुर में पुलिस का यह गैर जिम्मेदाराना नजारा सामने आया है. यहां बैरक में तैनात सिपाही आपस में लड़ने लगे. बात इतनी बढ़ गयी कि एक दूसरे पर दोनों ने लाठियों से कई वार किए. ऐसे में पुलिस की इस कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस ने खुद वर्दी में रहकर थाने के अंदर ही बड़ा कानून तोड़ा है. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों सिपाहियों पर पुलिस के आलाधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं.

सिपाही को जगाना साथी को पड़ा भारी

फ़तेहपुर जिले से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खागा कोतवाली के बैरक में तैनात सिपाही को जगाना साथी सिपाही को भारी पड़ गया.बात इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि गाली गलौज के साथ नौबत लाठी डंडो तक आ गयी. दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं. किसी तरह से साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया और घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया.

क्या है पूरा मामला

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

जानकारी के मुताबिक खागा कोतवाली में तैनात सिपाही नीरज यादव जिसकी ड्यूटी बैरक में लगी थी. बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर वह बैरक में सो रहा था. तभी साथी सिपाही चंद्रभान उसे जगाने पहुंच गया. यही बात नीरज को इतनी ज्यादा बुरी लगी कि उठते ही नान स्टॉप उसने चंद्रभान को जमकर गालियां दे डाली.जिसके बाद दूसरी ओर से चंद्रभान ने भी उसे खरी खोटी सुनाई.देखते ही देखते कोतवाली परिसर में दोनों में जमकर हाथापाई शुरू हो गयी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

दोनों का हो चुका है तबादला, पुलिस ने आलाधिकारियों को कराया अवगत

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

यही नहीं एक दूसरे पर लाठियां तक बरसाई. मौजूद पुलिसकर्मियो ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. इस दौरान चन्द्रभान को ज्यादा गंभीर चोटें आई.दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. चंद्रभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आपको बता दें कि शुक्रवार को ही दोनों सिपाहियों का तबादला हुआ है. वहीं इस घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा रहा. पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. पुलिस के आलाधिकारियो ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

 

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us