Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर ! युवक पर धारदार हथियार से हुए कई वार, कानपुर रैफर

Fatehpur News: फतेहपुर में बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर ! युवक पर धारदार हथियार से हुए कई वार, कानपुर रैफर
फतेहपुर के खागा में बीएमडब्ल्यू से कार में टक्कर फिर चाकू से हमला : फोटो शुभम शुक्ला युगान्तर प्रवाह

Khaga News Today: फतेहपुर के खागा में पिता की दवा लेकर डिजायर कार से आ रहे युवक की कार को बीएमडब्लू सवार युवक ने जोरदार टक्कर मारी फिर अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के खागा में बीएमडब्ल्यू सवार ने युवक को मारी टक्कर, फिर चाकू से वार
  • घायल शुभम शुक्ला को भेजा गया फतेहपुर जिला अस्पताल, गंभीर हालत में कानपुर हैलट रैफर
  • खागा पुलिस ने राज सिंह सहित चार अज्ञात लोगों पर दर्द किया हत्या के प्रयास का मुकदमा

Fatehpur Khaga News: फतेहपुर के खागा में सोमवार करीब 6 बजे गिरिजा देवी चौराहे के पास कौशांबी से बीमार पिता की दवा लेकर डिजायर कार आ रहे युवक को बीएमडब्ल्यू कार सवार ने जोरदार टक्कर मारी जब इससे मन नहीं भरा तो उसने अपने साथियों को बुलाकर शुभम शुक्ला के ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया. मंगलवार को उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रैफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

खागा के पड़ोस का रहने वाला है हमलावर राज

खागा (Khaga) के विजय नगर के रहने वाले शुभम शुक्ला अपने बीमार पिता के इलाज के लिए सोमवार को कौशांबी गए थे. शाम करीब छः बजे घर आते समय खागा के गिरजा देवी चौराहे के पास पीछे से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने साइड ना मिलने पर डिजायर पर दो तीन बार टक्कर मारी.

शुभम के रिश्तेदार भैरमपुर थाना हथगाम निवासी भगौती प्रसाद तिवारी की तहरीर के आधार पर विजय नगर निवासी राज सिंह पुत्र जय प्रकाश ने जानबूझ कर शुभम की डिजायर पर टक्कर मारी जब कार एक प्लॉट में जाकर रुकी तो राज ने अपने साथियों के साथ हत्या की नियत से चाकू से कई वार किए जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक़ एक वीडियो में शुभम ने घटना की पूरी जानकारी बताई है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

खागा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

सोमवार को शुभम शुक्ला के ऊपर धारदार हथियार से हमले के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार को उसे कानपुर के हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया. रिश्तेदार भगौती प्रसाद तिवारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी जिसपर मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

पुलिस ने राज सहित तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ़ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही टीम गठित करके धड़पकड़ चालू कर दी है. कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया की हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम को प्रयागराज भी भेजा गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us