Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में दबंगो ने किया लाठी डंडों से हमला दो महिलाओं सहित 5 घायल

Fatehpur News : फतेहपुर में दबंगो ने किया लाठी डंडों से हमला दो महिलाओं सहित 5 घायल
मारपीट के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में एक परिवार पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, हमले में परिवार की दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए हैं.


हाईलाइट्स

  • गाली गलौच का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी..
  • दबंगो ने बरसाई लाठी कई लोगों के सिर फूटे..
  • शराब के नशे में धुत्त दबंगों का कहर...

Fatehpur News : शराब के नशे में धुत्त दबंगो द्वारा की जा रही गाली गलौच का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया. गुस्साए दबंगो ने लाठी डंडों से परिवार के सदस्यों के ऊपर हमला बोल दिया, हमले में दो महिलाओं के सिर फट गए कुल 5 लोग घायल हुए हैं.पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत की है.पुलिस जांच कर कार्यवाही किए जाने की बात कर रही है. 

जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव निवासी पवन कुमार  मौर्य का आरोप है कि वह अपने भाई रंजीत के साथ बाइक से ईंट भट्ठे जा रहे थे. अपने घर के बाहर बैठे हुए गांव के ही निर्भय सिंह, विक्रम सिंह, लखन सिंह आदि ने उन्हें देखकर शराब के नशे में गाली गलौच शुरु कर दी. इसका विरोध करने पर लाठी डंडा लेकर आ गए और हमला बोल दिया.

हम दोनों जान बचाकर अपनी घर की तरफ भागे थे उपरोक्त दबंग अपने कुछ और साथियों के साथ पीछा करते हुए आए हमारे घर की महिलाएं बीच बचाव करने आई तो उनको भी इन दबंगो द्वारा पीटा गया. जिसके चलते रामादेवी का सिर फट गया. हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है. तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us