Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Sister News: फतेहपुर में रक्षाबंधन से पहले दिल दहलाने वाली वारदात ! नहर में डूबे भाई बहन, 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

Fatehpur Sister News: फतेहपुर में रक्षाबंधन से पहले दिल दहलाने वाली वारदात ! नहर में डूबे भाई बहन, 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
फतेहपुर में नहर में डूबे भाई बहन 24 घंटे बाद बरामद : फोटो सोसल मीडिया

Fatehpur News: फतेहपुर के देवमई निचली राम गंगा नहर में डूबे भाई बहन के शवों को घटना के 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामत कर लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के पर्याप्त संसाधन नहीं थे


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में भाई बहन ने निचली रामगंगा में लगाई छलांग, दोनों की मौत
  • रक्षाबंधन से पहले हुई घटना से परिजनों में मातम नशेबाजी से नाराज थी बहन
  • बकेवर पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप, 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

Brother Sister Fight Raksha Bandhan Death: यूपी के फतेहपुर से रक्षाबंधन से ठीक पहले एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार को भाई से नाराज बहन देवमई की निचली रामगंगा नहर में कूद गई उसको बचाने के लिए पीछे से दिव्यांग भाई ने भी नहर में छलांग लगा दी. पुलिस प्रशासन कड़ी मस्कत के बाद भी नाकाम रहे. बताया जा रहा है कि बुधवार को पहुंचीं एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों शवों को बरामद कर लिया.

भाई से झगड़ा कर नदी में कूदी बहन, बचाने को दिव्यांग भाई कूदा

फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के दूबेपुर निवासी दीपक सिंह (22) पुत्र रंजीत सिंह का बहन रानी देवी (20) से घरेलू विवाद हो गया था. मंगलवार को भाई से नाराज रानी घर से मरने की बात कहकर देवमई निचली रामगंगा नहर पहुंच गई पीछे से उसका भाई और मां भी आ रही आए. जानकारी के मुताबिक रानी ने अचानक नहर में छलांग लगा दी.

बहन को बचाने के लिए दिव्यांग भाई दीपक भी नदी में कूद गया. पीछे पहुंची मां मीना देवी जोर-जोर चिलाने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खोजने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण भाई बहन लापता हो गए. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे जिसके कारण वो पता नहीं लगा पाए

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

चौबीस घंटे बाद बरामद हुए भाई बहन के शव

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बकेवर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाव का इंतजाम किया गया था साथ ही नहर भी बंद कराई गई थी. बुधवार को पहुंचीं एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मस्कत के बाद दोनों शवों को बरामद कर लिया. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह नशे का आदी था जिसको लेकर घर में विवाद होता था बहन रानी देवी भाई दीपक से नाराज रहती थी

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us