Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Nagar Palika Ward Arakshan 2022 : फतेहपुर नगर पालिका वार्ड आरक्षण की सूची वायरल

Fatehpur Nagar Palika Ward Arakshan 2022 : फतेहपुर नगर पालिका वार्ड आरक्षण की सूची वायरल
फतेहपुर नगर पालिका आरक्षण सूची वायरल

यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर इन दिनों हलचल तेज है, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में सरकारी मुलाजिम जुटे हुए हैं, इस बीच फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर नगर पालिका वार्डो की आरक्षण सूची वायरल हो गई. जिससे हड़कंप मच गया,क्या है इस सूची की सच्चाई आइए जानते हैं. Fatehpur Nagar Palika Arakshan 2022

Fatehpur Nagar Palika Ward Arakshan 2022 : यूपी में इन दिनो होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. मतदाता सूची का काम अंतिम चरण में है,18 नवम्बर को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन होगा. इसके बाद नगर निकायों और उनके वार्डो का आरक्षण जारी होगा.

लेकिन इस बीच फतेहपुर में मंगलवार शाम सोशल मीडिया में आरक्षण से जुड़ी एक लिस्ट वायरल हो गई. जिसमें फतेहपुर नगर पालिका के सभी वार्डो का आरक्षण था. इस सूची के वायरल होने से हड़कंप मच गया.सम्भावित प्रत्याशी फ़ोन कर इसकी सच्चाई जानने के प्रयास में जुट गए.

वायरल सूची

इस वायरल सूची में बाकायदा सभी वार्डो की जातिवार जनसंख्या दर्शाई गई है. वर्तमान का आरक्षण औऱ प्रस्तावित आरक्षण लिखा गया है.हालांकि इस सूची में सक्षम अधिकारी के साइन नहीं है.

जानकार बताते हैं कि यह सूची पूरी तरह से फ़र्जी है, अभी तक आरक्षण जारी नहीं हुआ है. सम्भव है कि 18 नवम्बर के बाद किसी भी दिन आरक्षण जारी हो सकता है. हालांकि बड़ा सवाल यह भी है कि यह सूची कंहा से वायरल हुई.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us