Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Mausam: फतेहपुर में तेज़ हवाओं के साथ धूल भरी आंधी जाने मौसम विज्ञानी ने क्या कहा

Fatehpur Mausam: फतेहपुर में तेज़ हवाओं के साथ धूल भरी आंधी जाने मौसम विज्ञानी ने क्या कहा
फतेहपुर में मौसम का अलर्ट : फोटो प्रतीकात्मक

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाएं अपना मिजाज़ दिखा रहीं हैं. सूबे के फतेहपुर (Fatehpur Mausam) जिले में गुरुवार को दोपहर तेज हवाएं चलते से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देखने को मिला. मौसम विज्ञानी वसीम खान ने इसके संबंध में क्या बताया आइए जानते हैं


हाईलाइट्स

  • यूपी में मौसम ने ली फिर करवट फतेहपुर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी
  • उत्तर प्रदेश में 24 से 26 मई के बीच बारिश की संभावना
  • फतेहपुर में अभी नहीं होगी बारिश 29 जून तक मानसून देगा प्रदेश में दस्तक

Fatehpur Weather Alert Today : यूपी में लगातार मौसम में परवर्तन देखने को मिल रहा है. कभी अचानक गर्मी बढ़ती है तो कभी इसमें अचानक गिरावट हो जाती है. आईएमडी (IMD) ने इसके लिए कई बार येलो अलर्ट भी जारी किया है. बुधवार को राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी को लेकर मौसम विभाग ने सर्तक किया था. बात अगर फतेहपुर की करें तो गुरुवार दोपहर को अचानक तेज हवाएं चलने लगी और मौसम का मिजाज़ बदल गया.

फतेहपुर में कैसा रहेगा मौसम (Fatehpur Weather Today)

फतेहपुर में गुरुवार को अचानक मौसम बदला और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आंधी आ गई हलाकि कुछ समय आंधी शांत हो गई. मौसम विज्ञानी वसीम खान ने इसके संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 19 तारीख़ शुक्रवार तक मौसम में उतार चढाव रहेगा और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी की संभावना बनी रहेगी. उन्होंने बताया कि जिले में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है. वसीम खान ने जानकारी देते हुए कहा कि मोचा चक्रवात का असर जिले में नहीं पड़ने वाला है.

चौबीस से 26 मई को प्रदेश में बारिश के आसार (UP Weather Updates)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

यूपी लगातार तापमान बढ़ने से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक 23 मई के बाद से एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ 24 से 26 मई के बीच पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसमें तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस बार 29 जून तक मानसून राजधानी में दस्तक देगा

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us