Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lower PCS Result 2022 : यमुना किनारे की बेटी बनी अधिकारी घर से की तैयारी मोबाइल बना सहारा

Fatehpur Lower PCS Result 2022 : यमुना किनारे की बेटी बनी अधिकारी घर से की तैयारी मोबाइल बना सहारा
अपने मां पिता, भाई बहनों के साथ श्वेता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) भर्ती परीक्षा - 2019 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार रात जारी कर दिया है. इसमें फतेहपुर के किशनपुर कस्बे की श्वेता त्रिपाठी ने सफलता हासिल की है.उनका चयन सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर हुआ है.

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने शुक्रवार रात बहुप्रतीक्षित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) भर्ती परीक्षा-2019 का फ़ाइनल रिजल्ट शुक्रवार रात जारी कर दिया.सामान्य बोलचाल की भाषा में इस परीक्षा को लोअर पीसीएस भी कहा जाता है. फतेहपुर के एक छोटे से कस्बे की रहने वाली बिटिया ने इस परीक्षा को पास कर सफलता का मुक़ाम हासिल किया है.उनका चयन सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर हुआ है.

फतेहपुर में यमुना किनारे बसे किशनपुर कस्बे की रहने वाली श्वेता त्रिपाठी का चयन की ख़बर जैसे ही परिजनों को मिली तो ख़ुशी से झूम उठे.डॉक्टर दम्पति लक्ष्मीकांत त्रिपाठी और माया त्रिपाठी की बेटी श्वेता बचपन से ही पढ़ाई में तेज़ थीं, उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा सर्वोदय इंटर कॉलेज से 94% अंकों के साथ और इंटरमीडिएट की परीक्षा फतेहपुर के एसवीएम इंटर कॉलेज से 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. इसके बाद स्नातक की परीक्षा 68% अंकों के साथ कानपुर यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की.

घर पर रहकर की परीक्षा की तैयारी..

श्वेता बताती हैं कि एकेडमिक पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अधिकारी बनने का सपना देखा था. इंटर के बाद इस दिशा में तैयारी शुरु कर दी थी. घर से मम्मी पापा औऱ भाइयों का सपोर्ट मिला.लेकिन आज के इंटरनेट दौर में जब सब कुछ मोबाइल में ही सुलभ हो तो घर में ही रहकर तैयारी करने का मन बनाया.यूट्यूब पर ऑनलाइन क्लासेज जॉइन की.उन्ही से नोट्स बनाए औऱ परीक्षा की तैयारी की. 

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

श्वेता ने कहा कि मेरा चयन अभी सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर हुआ है, लेकिन तैयारी बन्द नहीं होगी. नौकरी के साथ साथ पढ़ाई जारी रखने का इरादा है. जिससे आगे चलकर अपने माँ बाप औऱ कस्बे का नाम औऱ रोशन कर सकूं.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us