Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Looteri Dulhan : फतेहपुर लुटेरी दुल्हन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार दुल्हन फ़रार जानें पूरा मामला

Fatehpur Looteri Dulhan : फतेहपुर लुटेरी दुल्हन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार दुल्हन फ़रार जानें पूरा मामला
लुटेरी दुल्हन के साथ दूल्हा प्रमोद ( दाएं )

फतेहपुर की लुटेरी दुल्हन ( Fatehpur Looteri Dulhan Gang ) के तीन साथी सोमवार को गिरफ्तार हो गए हैं.पुलिस ने कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है. गैंग की सरगना ( दुल्हन ) फिलहाल फ़रार है, उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

Fatehpur News : शादी रचाने के बाद जेवर औऱ नगदी लेकर फरार हुई दुल्हन के तीन साथियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.इनमें दो महिला औऱ एक पुरुष शामिल हैं. हालांकि इस गैंग की सरगना अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है.

क्या है पूरा मामला..

यह घटना बिंदकी कस्बे की है.हरियाणा के करनाल शहर निवासी प्रमोद कुमार 29 सितंबर को शादी करने के लिए बिंदकी आए हुए थे.जिस युवती से प्रमोद कुमार शादी कर रहे थे उससे परिचय फेसबुक पर हुआ था,इसके बाद दोनों फोन पर भी बात करने लगे थे, बात शादी तक पहुँचीं तो 29 सितंबर की तारीख़ तय हुई, प्रमोद अपने परिवारीजनों के साथ तय कार्यक्रम के मुताबिक बिंदकी पहुँच गए.

एक होटल में शादी समारोह सम्पन्न हुआ. इसके बाद दुल्हन बनी युवती मौसी से मिलने का बहाना कर वहां से भाग गई, औऱ अपने साथ जेवर, नकदी सहित प्रमोद कुमार को कई लाख की चपत लगा गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

प्रमोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के बचनीपुर निवासी हरीबाबू विश्वकर्मा उर्फ हरिनारायण, बचनीपुर निवासी इंद्रराज की पुत्री सुखरानी, जाफरगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी बूंदीलाल निषाद की पत्नी पिंकी निषाद को पकड़ा है.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दुल्हन ( Fatehpur Looteri Dulhan ) बनी युवती का असली नाम राजा है वह बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के राजापुर के पचरौड़ा गांव की निवासिनी है. वह गैंग की मास्टरमाइंड है. वही युवकों को शादी के जाल में फंसाती है.यह सारे लोग जागरण मंडली में गाने-बजाने का काम करते हैं.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us