Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Ghazipur Thana News : फतेहपुर में अपह्रत नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहा ग़रीब पिता.खुलेआम घूम रहे आरोपी.!

Fatehpur Ghazipur Thana News : फतेहपुर में अपह्रत नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहा ग़रीब पिता.खुलेआम घूम रहे आरोपी.!
सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग लड़की बीते 11 फ़रवरी से ग़ायब है. पिता थाने का चक्कर काट रहा है. एसपी के आदेश पर घटना के 20 दिनों बाद थाने में मुकदमा तो लिखा गया लेकिन आगे की कार्यवाही शून्य है. अब पिता बेटी की चिंता में खाना पानी छोड़े इधर से उधर भटक रहा है.


हाईलाइट्स

  • नाबालिग बेटी घर से ग़ायब..
  • आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस..
  • एसपी से मिला पीड़ित पक्ष..

Fatehpur News : एक मजबूर बाप अपनी खोई हुई बेटी की तलाश में ऑफिसों के चक्कर लगा रहा है. अधिकारियों से हर बार उसे केवल और केवल आश्वासन मिल रहा है.जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं पिता की चिंता बढ़ती जा रही कहीं उसकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. 

एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुँचें पिता राम सिंह ने बताया बीते 11 फरवरी से उसकी बेटी गायब है उसी दिन से गांव का अनिल दुबे नाम का लड़का भी फरार है. पता चला है उसकी बेटी को गायब करने वाला अनिल दुबे ही है बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

पिता ने बताया उसकी बेटी नाबालिक है. अनिल दुबे और उसके परिवारीजन अपराधी प्रवत्ति के हैं. दबंग लोग हैं इनका आतंक गांव तथा आसपास के इलाके में है. कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

दर्ज है मुकदमा..

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

उल्लेखनीय है कि इस मामले में गाजीपुर थाने में अपहरण से संबंधित आईपीसी की धारा 363 और 366 के अंतर्गत अनिल दुबे उसकी माता सुनीता देवी मनोज और अनिल दुबे की मौसी के विरुद्ध मामला दर्ज है. पीड़ित पक्ष का आरोप है घटना के 20 दिनों बाद एसपी के आदेश पर गाजीपुर थाने में मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. दिन बीतते जा रहे हैं उनकी गायब हुई बेटी के ऊपर ख़तरा बढ़ता जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

मामले में थानाध्यक्ष गाजीपुर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनके सीयूजी नंबर पर बात नहीं हो सकी.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

​​​

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us