Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Ghar Wapsi News: फतेहपुर में रिटायर्ड रेलवे कर्मी अब्दुल जमील ने अपनाया हिन्दू धर्म वैदिक विधि विधान से की घर वापसी

Fatehpur Ghar Wapsi News: फतेहपुर में रिटायर्ड रेलवे कर्मी अब्दुल जमील ने अपनाया हिन्दू धर्म वैदिक विधि विधान से की घर वापसी
भगवा वस्त्र पहने हवन करते हुए अब्दुल जमील से बने श्रवण कुमार

फतेहपुर में रिटायर्ड रेलवे कर्मी अब्दुल जमील ने अपने परिवार के लाख विरोध के बावजूद गुरुवार को पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ सनातन धर्म में वापसी की है.उनका नया नाम श्रवण कुमार रखा गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Ghar wapsi news Abdul zameel convert to shrawan kumar

Fatehpur News: हिन्दू सनातन धर्म से प्रभावित होकर फतेहपुर में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी ने गुरुवार को पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ सनातन धर्म में वापसी कर ली. अब्दुल जमील से श्रवण कुमार बने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी ने पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर में हिन्दू महासभा के प्रांतीय मंत्री मनोज त्रिवेदी की प्रेरणा से हिन्दू सनातन धर्म अपना लिया.इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दू धर्माचार्य व अन्य लोग उपस्थित रहे. हवन पूजन, जनेऊ आदि की प्रक्रिया पूरी कर अब्दुल जमील को श्रवण कुमार बनाया गया.

जानकारी के अनुसार मूलरूप से हाथरस जिले के सादाबाद तहसील के निवासी अब्दुल जमील वर्तमान में नगर के देवीगंज मोहल्ले में घर बनाकर रहते हैं.वह भारतीय रेलवे में 35 वर्षों तक काम करते रहे औऱ मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं.

अब्दुल जमील शादी शुदा हैं उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. दूसरी बेटी इंजीनियर है.तीसरे नंबर की बेटी एमबीबीएस डाक्टर है.पत्नी आरजूमंद बानो बेटियों के साथ लखनऊ में रहतीं हैं.बेटा मोहम्मद शमील दिल्ली में पायलट आफीसर का कोर्स कर रहा है.

अब्दुल जमील (अब श्रवण कुमार) ने बताया कि बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति निष्ठा थी,लेकिन करीब दो वर्ष पहले इसे स्वीकार करने की इच्छा जगी.पिछले दिनों अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय महामंत्री से नजदीकियां बढ़ीं तो उनसे अपने मन की बात साझा की. इसपर उन्होंने सनातन धर्म में वापसी का स्वागत किया.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us