Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जिलाधिकारी के तबादले से जनपदवासियों में मायूसी,भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान..!

फतेहपुर:जिलाधिकारी के तबादले से जनपदवासियों में मायूसी,भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान..!
फाइल फोटो

IAS Aunjaney Kumar Singh

देर रात प्रदेश में हुए आईएएस अफसरो के तबादले में फतेहपुर के जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह का भी तबादला हो गया.. तबादले की खबर से लोगो का गुस्सा भाजपा के खिलाफ फुट पड़ा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: अपनी नायक वाली छवि से कुछ ही महीनों में फ़तेहपुर की जनता के हीरो बन चुके जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार (IAS Aunjaney Kumar Singh) के तबादले की ख़बर जैसे ही लोगो को पता चली तो जनपदवासियों में मायूसी छा गई।सोसल मीडिया में जिलाधिकारी के तबादले से लोगों का गुस्सा भाजपा के विरोध में फूट पड़ा।
शनिवार सुबह जैसे ही डीएम आञ्जनेय कुमार सिंह के तबादले की ख़बर लोगों को पता चली तो,बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।लोगों के बीच हो रही तरह तरह की चर्चाओं से जिले का माहौल गर्मा गया।
जहां कुछ लोग इस तबादले के लिए भाजपा के एक स्थानीय विधायक को जिम्मेदार मान रहे तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे रूटीन तबादले की एक प्रक्रिया कहा है।वैसे चुनाव आयोग द्वारा राज्य सरकारों को 20 फ़रवरी तक तीन साल से जिलों में जमे हुए अधिकारियों के तबादले का निर्देश दिया गया था।लेक़िन जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह के तबादले को लोग राजनीति के तहत किया गया तबादला मानकर चल रहे हैं।

तबादले के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान...

कुछ ही महीनों में अपनी तेज तर्रार छवि के चलते जिलाधिकारी लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरे थे।ख़ासकर अतिक्रमण हटाओ मुद्दे ने जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह को एक नई पहचान दी थी।शनिवार सुबह जैसे ही तबादले की खबर लोगो तक पहुंची तो जनपदवासियों ने तबादले के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया।

सोसल मीडिया के माध्यम से लोगों ने डीएम के तबादले को फतेहपुर का दुर्भाग्य बताया।युवाओं ने शनिवार दोपहर दो बजे तबादले के विरोध में शहर के पटेल नगर चौराहे से एक विरोध मार्च निलालने का फ़ैसला लिया है।
आपको बताते चले कि अभी कुछ दिनों पहले ही चौक में हुए अतिक्रमण बवाल के बाद एक स्थानीय विधायक से डीएम की हॉट-टॉक हुई थी।जिसके बाद से स्थानीय विधायक व भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा बड़े पैमाने पर देखने को मिला था।अब जिलाधिकारी के तबादले के लिए भी लोग भाजपा के एक स्थानीय विधायक को जिम्मेदार मान रहे हैं।

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us