Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur DM News : फतेहपुर डीएम श्रुति की चेतावनी के बाद बिजली विभाग में मचा हड़कम्प

Fatehpur DM News : फतेहपुर डीएम श्रुति की चेतावनी के बाद बिजली विभाग में मचा हड़कम्प
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम श्रुति

फतेहपुर ( Fatehpur DM News ) की जिलाधिकारी श्रुति ( IAS Shruti ) ने शुक्रवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की,जिसमें उन्होंने बिजली विभाग ( Fatehpur Bijali Vibhag News ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख़्त लहज़े में दिशा निर्देश जारी किए हैं.

Fatehpur News : फतेहपुर की जिलाधिकारी श्रुति ने बिजली विभाग पर सख्त रुख अख्तियार किया है.डीएम की सख़्ती से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.लापरवाह अधिकारी औऱ कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

शुक्रवार को डीएम श्रुति ने कलेक्ट्रेट स्थित गाँधी सभागार में मातहतों के साथ बैठक में ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किए.

इसी क्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लेकर भी उन्होंने ( Fatehpur DM IAS Shruti ) कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधित समस्याओं का निदान गम्भीरता के साथ गुणवत्तापूर्ण किया जाए.

अधिकारी व कर्मचारी अपना सीयूजी मोबाइल नंबर चालू रखें और आने वाली काल को उठाये और नियमानुसार निस्तारण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

इसके लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम को बिजली समस्याओं पर नियमित समीक्षा किए जाने की जिम्मेदारी दी गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

तय रोस्टर से नहीं हो पाती सप्लाई..

Read More: Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के हाल बेहाल हैं. लोकल फॉल्ट की समस्या लगातार बनी हुई है. जिसके चलते तय रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है. मौसम खराब होने की स्थिति में दो-दो दिन तक गांवों में सप्लाई बाधित रहती है.

शासन के आदेश के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में 18 घण्टे बिजली मिलनी चाहिए जो मुश्किल से 8-10 घण्टे मिल पा रही है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us