Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Block Pramukh News:फतेहपुर के असली नक़ली ब्लॉक प्रमुख मामले का शासन ने लिया संज्ञान जाँच शुरू

Fatehpur News:खेतों में गेंहू काटती ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी( फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक प्रमुख का मामला शासन स्तर तक पहुँच गया है.सोशल मीडिया में वायरल हुई फ़ोटो के बाद जहाँ एक ओर भाजपा की किरकिरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के आयोजकों को भी नोटिसें जारी हो गईं हैं. पूरे मामले की डीएम ने जाँच के आदेश दिए हैं. Fatehpur Teliyani Block Pramukh News

Fatehpur News:फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक प्रमुख का मामला इन दिनों सुर्खियों में है.शासन स्तर से मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद डीएम फतेहपुर अपूर्वा दुबे ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं.असली नक़ली का खेल उजागर होने के बाद भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है. Fatehpur Latest News

क्या है पूरा मामला..

दरअसल फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक में बीते दिन ज़िले के स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने शिरकत की थी. साथ ही मंच पर ब्लॉक प्रमुख के रूप में विशिष्ट अतिथि बनकर अभिषेक त्रिवेदी बैठे हुए थे.

बताया जाता है कि अभिषेक भाजपा नेता है औऱ तेलियानी ब्लॉक का प्रमुख के तौर पर पूरा काम काज देखता है. मंच के पीछे लगे बैनर में भी ब्लॉक प्रमुख के रूप में अभिषेक त्रिवेदी का नाम लिखा हुआ था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

खास बात यह थी यह कार्यक्रम जब आयोजित हो रहा था उस दौरान ब्लॉक की वास्तविक प्रमुख दलित बिरादरी की पुष्पा देवी खेतों में गेहूं काट रहीं थीं. उन्हें पता भी नहीं था कि उनके ब्लाक में कोई कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. वास्तविक ब्लॉक प्रमुख की खेतों में गेहूं काटने औऱ उनकी जगह नकली ब्लॉक प्रमुख के कार्यक्रम में उपस्थित होने की फ़ोटो इंटरनेट में वायरल हुई तो हड़कम्प मच गया. मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ने लगे.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

क्या बोले अभिषेक त्रिवेदी..

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें तेलियानी ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने अपना प्रतिनिधि बनाया हुआ है. वह बतौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे. बैनर में क्या लिखा है उन्हें नहीं पता.

22 Apr 2022 By Shubham Mishra

Fatehpur Block Pramukh News:फतेहपुर के असली नक़ली ब्लॉक प्रमुख मामले का शासन ने लिया संज्ञान जाँच शुरू

Fatehpur News:फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक प्रमुख का मामला इन दिनों सुर्खियों में है.शासन स्तर से मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद डीएम फतेहपुर अपूर्वा दुबे ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं.असली नक़ली का खेल उजागर होने के बाद भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है. Fatehpur Latest News

क्या है पूरा मामला..

दरअसल फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक में बीते दिन ज़िले के स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने शिरकत की थी. साथ ही मंच पर ब्लॉक प्रमुख के रूप में विशिष्ट अतिथि बनकर अभिषेक त्रिवेदी बैठे हुए थे.

बताया जाता है कि अभिषेक भाजपा नेता है औऱ तेलियानी ब्लॉक का प्रमुख के तौर पर पूरा काम काज देखता है. मंच के पीछे लगे बैनर में भी ब्लॉक प्रमुख के रूप में अभिषेक त्रिवेदी का नाम लिखा हुआ था.

खास बात यह थी यह कार्यक्रम जब आयोजित हो रहा था उस दौरान ब्लॉक की वास्तविक प्रमुख दलित बिरादरी की पुष्पा देवी खेतों में गेहूं काट रहीं थीं. उन्हें पता भी नहीं था कि उनके ब्लाक में कोई कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. वास्तविक ब्लॉक प्रमुख की खेतों में गेहूं काटने औऱ उनकी जगह नकली ब्लॉक प्रमुख के कार्यक्रम में उपस्थित होने की फ़ोटो इंटरनेट में वायरल हुई तो हड़कम्प मच गया. मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ने लगे.

क्या बोले अभिषेक त्रिवेदी..

अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें तेलियानी ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने अपना प्रतिनिधि बनाया हुआ है. वह बतौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे. बैनर में क्या लिखा है उन्हें नहीं पता.

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
16 अगस्त 2026 रविवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और प्रेम...
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Follow Us