Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Barish News: फतेहपुर में अगले पांच दिनों का कैसा रहेगा मौसम, तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Fatehpur Barish News: फतेहपुर में अगले पांच दिनों का कैसा रहेगा मौसम, तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना
फतेहपुर में अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम : फोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर में अगले 5 दिनों में घने बादल के साथ-साथ तेज हवाओं और हल्की माध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. आईएमडी (IMD) ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में आने वाले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?
  • फतेहपुर में 21 जून से 25 जून तक घने बादल और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना
  • फतेहपुर में कुछ समय के तापमान में होगी थोड़ी गिरावट, बारिश संभावना में किसान

Fatehpur Barish News: उत्तर प्रदेश में लगातार हीट स्ट्रोक के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. भीषण गर्मी और बढ़े हुए तापमान ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. ऐसे में लोग जल्द से जल्द प्रदेश में बारिश की आस लगाए बैठे हैं. वहीं अगर जनपद फतेहपुर की बात करें तो भीषण गर्मी से लोग लगातार परेशान दिखाई पड़ रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

फतेहपुर में अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

फतेहपुर में आने वाले पांच दिनों 21 जून से 25 जून तक मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है. कृषि मौसम विज्ञानी वसीम खान ने बताया कि इन दिनों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ माध्यम से हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विज्ञानी ने कहा कि इन दिनों में वर्तमान की अपेक्षा तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है. अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

फतेहपुर में अभी और तड़पाएगी गर्मी बारिश की आस लगाए हैं किसान

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

फतेहपुर में अभी मानसून आने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है. ऐसे में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे इस भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिल सके. वहीं संसाधन विहीन किसानों के लिए कुदरत ही एक सहारा है जिसकी आस में वो किसानी करते है. वसीम खान के अनुसार धान की खेती (बेहन) करने के लिए तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक नहीं होना चाहिए जिन किसानों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए क्योंकि धान की खेती के लिए खेतों में अधिकतम पानी की आवश्कता होती है.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us