Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बहुआ बवाल में 18 नामजद 150 अज्ञात के विरुद्ध इन गम्भीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: बहुआ बवाल में 18 नामजद 150 अज्ञात के विरुद्ध इन गम्भीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News

फतेहपुर ( Fatehpur News ) में शुक्रवार को सड़क हादसे ( Bahua Road Accident ) में छात्रा की मौत के बाद गुस्साई भीड़ द्वारा किए गए बवाल में पुलिस की तरफ़ से ग्रामीणों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई.

Fatehpur News : बीते शुक्रवार को फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में सड़क हादसे में मारी गई छात्रा की मौत के बाद हुए बवाल में शनिवार को पुलिस ने 18 नामजद औऱ क़रीब 150 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 186, 332, 341, 504, 307 औऱ 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. 

क्या है मामला..

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह सुजानपुर गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा अनुराधा पुत्री राजकुमार रैदास साइकिल से स्कूल जा रही थी.जब वह बहुआ कस्बे पहुँचीं तो पुलिस चौकी के पास बालू लदे एक ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी.अनुराधा की ट्रक के चपेट में आने से मौक़े पर ही मौत हो गई थी.जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पीट दिया. Fatehpur Bahua Road Accident FIR

ड्राइवर को बचाने पहुँचीं पुलिस टीम पर भी गुस्साए लोगों द्वारा हमला कर दिया गया. ड्राइवर को चौकी इंचार्ज किसी तरह बचाकर चौकी के भीतर लाए. जिसके बाद लोगो ने चौकी में भी तोड़फोड़ की. कई थानों का पुलिस फ़ोर्स औऱ उच्च अधिकारी मौक़े पर पहुँचें, कई घण्टों तक हंगामा चलने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ था.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

ग्रामीणों में दहशत, वसूली का डर..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

एफआईआर दर्ज होने के बाद मृतका के परिजनों सहित ग्रामीणों में दहशत फैल गई है,अज्ञात में 150 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने से पूरे क्षेत्र के लोग सहम गए हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

बवाल में शामिल रहे अधिकांश लोग घरों से फरार बताए जा रहे हैं. वहीं जो लोग निर्दोष हैं वह भी डरे हुए हैं, क्योंकि ऐसे मामलो में पुलिस का रवैया पुराने मामलों में कैसा रहा है यह किसी से छिपा नहीं है. लोगों को ऐसी आशंका है कि पुलिस मुकदमे में शामिल करने का डर दिखाकर कई निर्दोषों की धरपकड़ वसूली आदि का गंदा खेल, खेल सकती है. Fatehpur Accident News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us