Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में तेज़ रफ़्तार वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर एक की मौत दो घायल

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में तेज़ रफ़्तार वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर एक की मौत दो घायल
जिला अस्पताल में शव के पास रोते परिजन

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत एक चार पहिया गाड़ी ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिसके चलते एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


हाईलाइट्स

  • अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक
  • असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव का रहने वाला था युव
  • दो बाइकों में चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, दूसरी

Fatehpur News : सोमवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित चार पहिया दो बाइको को टक्कर मार फ़रार हो गई. जिसके चलते एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी में बाइक में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव निवासी राकेश (24) पुत्र सहादेव बाइक से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गाँव जा रहा था. बीच रास्ते में गाजीपुर फतेहपुर मार्ग पर लक्ष्मणपुर के नजदीक पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी.

इसके बाद गाड़ी ने उसी जगह पर एक औऱ बाइक को टक्कर मार दी. राकेश की मौक़े पर ही मौत हो गई थी. वहीं दूसरी बाइक में सवार राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र प्रेमनारायण व उसके साथ सवार एक अन्य बुरी तरह घायल हो गए.

हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पर दी. मौक़े पर पहुँचीं पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया. टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन सहित घटना के बाद से फरार है. 

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

जल्द होनी थी शादी...

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

हादसे में जान गंवाने वाले युवक राकेश की माँ कुसमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि राकेश की शादी तय हो गई थी. जल्द ही तारीख़ फाइनल होने वाली थी. राकेश दो भाइयों में छोटा था. 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us