
Atiq Ahmed Latest Update : फतेहपुर से होते हुए प्रयागराज पहुंचें असद और गुलाम के शव, सुपुर्द ए खाक की प्रक्रिया जारी
On
एनकाउंटर में ढ़ेर हुए अतीक के बेटे असद औऱ शूटर गुलाम के शव शनिवार सुबह झांसी से फतेहपुर होते हुए प्रयागराज पहुँचें. इस दौरान रुट में भारी पुलिस बल की तैनाती रही.
हाईलाइट्स
- असद औऱ गुलाम के शव शनिवार सुबह प्रयागराज पहुँचें..
- फतेहपुर से होते हुए प्रयागराज पहुँचें शव..
- फतेहपुर में चप्पे चप्पे में तैनात रहा पुलिस बल..
Asad Funeral News : एनकाउंटर में मारे गए माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के शवों को लेकर पुलिस देर रात झांसी से प्रयागराज के लिए. शव भारी पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में झांसी से कानपुर होते हुए फतेहपुर के रास्ते प्रयागराज पहुँचें. सुबह करीब 7 शव लेकर निकल रहा क़ाफ़िला फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोंघन टोल प्लाज़ा से गुजरा. इस दौरान टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही.

शुक्रवार रात अतीक औऱ अशरफ़ को लेकर प्रयागराज पुलिस कौशांबी औऱ फतेहपुर के लिए निकली थी. फतेहपुर आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट था. हालांकि फिर अतीक औऱ अशरफ़ की तबियत बिगड़ने के चलते कौशांबी बॉर्डर से पुलिस वापस प्रयागराज लेकर लौट गई.


Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
